Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

TMC MLA Sabyasachi Dutta: कोलकाता में TMC के पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता पर फिर फेंके गए अंडे, कोर्ट परिसर के बाहर हंगामा

कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व विधायक और बिधाननगर नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष सब्यसाची दत्ता पर कोर्ट से बाहर लाए जाते समय एक बार फिर अंडे फेंके गए. इससे पहले भी उन्हें अदालत ले जाते समय प्रदर्शनकारियों ने निशाना बनाया था. सब्यसाची दत्ता को मंगलवार को कथित जबरन वसूली और आपराधिक धमकी के मामले में गिरफ्तार किया गया था. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के रायगाछी स्थित उनके घर से पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया. यह कार्रवाई एक व्यापारी की शिकायत के आधार पर की गई, जिसने दत्ता पर जबरन वसूली से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया था. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और मामले की जांच शुरू कर दी.

पूर्व नगर प्रमुख रहे सब्यसाची दत्ता ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बारासात सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. अब जांच आगे बढ़ने के साथ उन्हें बिधाननगर अदालत में पेश किया गया. अदालत में पेशी के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण रहा. पुलिस जब उन्हें अदालत लेकर जा रही थी, तब पुलिस स्टेशन और अदालत परिसर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने उन पर अंडे और टमाटर फेंके. अदालत परिसर के बाहर भी विरोध जारी रहा और वहां मौजूद लोगों में काफी नाराजगी देखी गई.

स्रोत: ABP Hindi