Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

ऑपरेशन सिंदूर 2.0' शुरू होने वाला है? POJK के हालात और  रक्षा सचिव की चिट्टी के बाद सरकार ने किया साफ कि...

"कर लो तैयारी, ऑपरेशन सिंदूर 2.0 शुरू होने वाला है..." सोशल मीडिया पर कुछ इसी तरह के दावों के साथ एक कथित सरकारी लेटर तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं और देश में एक बड़े सैन्य अभियान की तैयारी चल रही है. सरकार की फैक्ट-चेक एजेंसी PIB Fact Check ने इस वायरल दावे की जांच की और पाया कि पूरा मामला फर्जी है. PIB ने साफ कहा है कि सोशल मीडिया पर घूम रहा यह पत्र नकली है. न तो रक्षा सचिव ने ऐसा कोई पत्र जारी किया है और न ही रक्षा मंत्रालय की ओर से "ऑपरेशन सिंदूर 2.0" को लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी किया गया है.

स्रोत: ABP Hindi