Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

Bengal Violence: जहांगीर खान को छुड़ाने गए दंगाईयों पर पुलिस की मार, 8 गिरफ्तार, CM बोले- किसी को बख्शा नहीं जाएगा

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद बड़ा बवाल खड़ा हो गया. आरोप है कि जहांगीर खान को छुड़ाने के लिए समर्थकों की भीड़ ने फाल्टा पुलिस स्टेशन पर धावा बोलने की कोशिश की. पुलिस ने इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है और दावा किया है कि पूरे घटनाक्रम की कथित मास्टरमाइंड खुद जहांगीर खान की पत्नी थीं.

STORY | 8 arrested for bid to storm Falta police station, free TMC's Jahangir Khan: Police

Eight people have been arrested for allegedly attempting to storm the Falta police station in West Bengal's South 24 Parganas district and free jailed TMC leader Jahangir Khan, with police… pic.twitter.com/DK8Oo3VJpJ

— Press Trust of India (@PTI_News) June 17, 2026

पुलिस के अनुसार, जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए. मंगलवार को न्यायिक हिरासत में बंद जहांगीर खान के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग फाल्टा के शतोल कोलसा इलाके में जुटे. "बंगाल के पुष्पा" के नाम से मशहूर टीएमसी नेता जहांगीर खान की रिहाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ, जो देखते ही देखते उग्र रूप ले बैठा.आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने फाल्टा पुलिस स्टेशन को घेर लिया और गिरफ्तार नेता को जबरन छुड़ाने की कोशिश की.

हालात बिगड़ते देख पुलिस और केंद्रीय बलों ने मोर्चा संभाला. अधिकारियों के मुताबिक, त्वरित कार्रवाई करते हुए भीड़ को कुछ ही समय में तितर-बितर कर दिया गया और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया था.

स्रोत: ABP Hindi