Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

आप वैलेंटाइन डे कैसे भूल गए? जब जज ने वकील से कही ये बात तो ठहाकों से गूंज उठा कोर्टरूम, जानें क्यों

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होने के पश्चिम बंगाल सरकार के फैसले के खिलाफ सरकारी कर्मचारी गुरुवार (18 जून, 2026) को कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचे. सुनवाई के दौरान जस्टिस अमृता सिन्हा ने कर्मचारियों की दलीलों पर चुटकी लेते हुए कहा कि आपको वैलेंटाइन डे का भी जिक्र करना चाहिए था. 

याचिकाकर्ता के वकील विकास रंजन भट्टाचार्य ने दलील दी कि भाषा दिवस, महिला दिवस, मातृ दिवस और मानवाधिकार दिवस जैसे कई अंतरराष्ट्रीय दिवस भी हैं. इस पर जस्टिस सिन्हा ने चुटकी लेते हुए कहा, 'आप क्यों रुक गए? आपको वैलेंटाइन डे का भी जिक्र करना चाहिए था.' इस पर कोर्टरूम में ठहाके गूंज उठे. इसके बाद, एडवोकेट भट्टाचार्य ने भी मजाक में जवाब दिया कि वह उस खास दिन को भूल गए थे.

योग कार्यक्रम में शामिल होने के विरोध में दी गईं दलीलों पर हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि यह कार्यक्रम लोगों की सेहत से जुड़ा हुआ है और सरकार नहीं चाहेगी कि उसके कर्मचारी अस्वस्थ रहें. अदालत ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी, जब राज्य सरकार के वकील इस मुद्दे पर सरकार का लिखित निर्देश पेश करेंगे.

‘वेस्ट बंगाल गवर्नमेंट इम्पलॉयीज’ की राज्य समन्वय समिति ने यह याचिका दाखिल की है. याचिका में राज्य सरकार के मुख्य सचिव के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें सभी कर्मचारियों के लिए योग कार्यक्रम में शामिल होना अनिवार्य किया गया है. कर्मचारी संगठन ने आदेश जारी करने के मुख्य सचिव के अधिकार पर सवाल उठाया.

स्रोत: ABP Hindi