Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

George Kurian: केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव की आहट के बीच PM मोदी के मंत्री का इस्तीफा, जानें कौन हैं जॉर्ज कुरियन?

बीजेपी के वरिष्ठ नेता जॉर्ज कोरियन ने आज केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. उनका राज्यसभा का छह साल का कार्यकाल पूरा हो गया था और पार्टी ने उन्हें दोबारा राज्यसभा के लिए नामित नहीं किया. इसके बाद उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

65 वर्षीय जॉर्ज कुरियन कोट्टायम के रहने वाले हैं. वह पेशे से वकील हैं और लंबे समय से बीजेपी से जुड़े रहे हैं. टीवी डिबेट्स में भी वह पार्टी का जाना-पहचाना चेहरा रहे हैं. उन्हें अक्सर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के केरल दौरे के दौरान उनके भाषणों का मलयालम में अनुवाद करते हुए देखा गया है.

स्रोत: ABP Hindi