Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

वेनेज़ुएला में भूकंप के बाद तबाही का मंज़र: तस्वीरों में

वेनेज़ुएला की राजधानी काराकस में भूकंप के दौरान ढही बैंकारिबे बैंक की इमारत की तस्वीर तबाही के व्यापकता की बानगी है. बुधवार की शाम को वेनेजुएला के इसी इलाके में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप आए, जिससे कई इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं. वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक़ अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है और 700 लोग घायल हैं. हालांकि इस भूकंप से इससे कहीं भारी जनहानि और व्यापक तबाही की आशंका जताई जा रही है. यूनाइटेड स्टेट्स जीयोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, इस बात की 44% आशंका है कि मृतकों की संख्या 10 हज़ार से ज़्यादा हो सकती है. वेनेज़ुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज़ ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए आपातकाल की घोषणा कर दी है. भारत और अमेरिका समेत दुनियाभर के कई देशों ने वेनेज़ुएला में आए भूकंप को लेकर शोक व्यक्त किया और मदद की घोषणा की है. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित. (बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

स्रोत: BBC Hindi