Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

'मॉडल ट्विशा की मौत का राज अभी भी दफ्न! रिटायर्ड जज और बेटे की जेल बढ़ी, CBI के अगले कदम पर सबकी नजर'

एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ा दी.भोपाल सेंट्रल जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उनकी पिछली न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद यह आदेश पारित किया.सुनवाई के बाद दोनों को अगली सुनवाई की तारीख तक न्यायिक हिरासत में रहने का निर्देश दिया गया. 

इस मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोपियों से आगे की हिरासत में पूछताछ की मांग नहीं की.एजेंसी मामले से जुड़े गवाहों के बयान दर्ज करने के अलावा दस्तावेजी, फोरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच करके अपनी जांच जारी रखे हुए है.मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल में अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं. इस घटना में द्विशा के परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की.

स्रोत: ABP Hindi