हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जाहलमा नाला उफान पर है. नाले में जलस्तर बढ़ने से सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया. इसी बीच एक गंभीर रूप से बीमार महिला को बेहतर इलाज के लिए कुल्लू रेफर किया गया, लेकिन तेज बहाव के कारण एंबुलेंस मरीज तक नहीं पहुंच सकी. ऐसे में महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने के लिए एलएनटी मशीन की मदद ली गई.
जाहलमा नाले में तेज बहाव होने की वजह से एंबुलेंस का आगे बढ़ना संभव नहीं था. मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाना जरूरी था, इसलिए मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की. स्थानीय लोगों और परिजनों ने मिलकर महिला को एलएनटी मशीन के बकेट में बैठाया, ताकि उसे सुरक्षित नाले के दूसरी ओर पहुंचाया जा सके.
स्रोत: ABP Hindi