Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

गुजरात के शख़्स ने बांग्लादेशी लड़की से की शादी, अब लड़ रहे क़ानूनी लड़ाई

गुजरात के आणंद में रहने वाले तरुण पटेल ने एक बांग्लादेशी लड़की से शादी की थी. कपल के दो बच्चे हैं लेकिन आज तरुण अपने परिवार को बिखरने से बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्होंने अपनी पत्नी के दस्तावेज़ नहीं बनवाए थे. इस वजह से काजल को आणंद के जागृत महिला संगठन में रखा गया है. उन्हें डर है कि वो वापस बांग्लादेश भेज दी जाएंगी. तरुण की ज़िंदगी का अब सिर्फ़ एक ही मक़सद है, वो है काजल को वापस अपने परिवार तक लाना ताकि उनके बच्चों को अपनी मां के बिना ज़िंदगी न बितानी पड़े. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित (बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

स्रोत: BBC Hindi