Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

ईरान की चेतावनी, 'अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान अमेरिका और इसराइल ने हमला किया तो मिलेगा करारा जवाब'

मेज़बान इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ़्रीका को 40 रन से हराकर आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. गुरुवार को ओवल में खेले गए सेमीफ़ाइनल में मिली इस जीत के साथ इंग्लैंड अपने घरेलू मैदान पर एक और विश्व कप खिताब जीतने से अब बस एक कदम दूर है. पिंडली की चोट से उबरकर लौटी नैट साइवर-ब्रंट ने सेमीफाइनल में शानदार वापसी की और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने शुरुआती झटकों से उबरने में इंग्लैंड की मदद की, जिसके दम पर टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 169 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ़्रीका की ओर से ताज़मिन ब्रिट्स ने हाफ़ सेंचुरी लगाई. लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त साथ नहीं मिला. पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन ही बना सकी और इंग्लैंड ने मुकाबला 40 रन से जीत लिया. ईरान ने कहा है कि उसके सर्वोच्च नेता रहे आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान अगर अमेरिका, इसराइल और उनके सहयोगियों ने कोई कार्रवाई की तो करारा जवाब दिया जाएगा. बीबीसी मॉनिटरिंग के मुताबिक़ ईरान के ख़ातम अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय के कमांडर मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही ने ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले अमेरिका,इसराइल और उनके सहयोगियों को ईरान के खिलाफ किसी भी कार्रवाई से बचने की चेतावनी दी. ईरान की सर्वोच्च सैन्य कमान के प्रमुख अब्दुल्लाही ने कहा कि अंतिम संस्कार समारोह यह दिखाएगा कि ईरानी जनता अली ख़ामेनेई की मौत का 'बदला लेने के लिए' अडिग है. यह जानकारी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से जुड़ी तसनीम समाचार एजेंसी ने 2 जुलाई को अपने टेलीग्राम चैनल पर दी. अब्दुल्लाही ने कहा, "हम शक्तिशाली ईरान के दुश्मनों, खासकर अमेरिका, ज़ायोनी शासन (इसराइल) और उसके क्षेत्रीय और क्षेत्र के बाहर के सहयोगियों को चेतावनी देते हैं कि वे किसी भी तरह की गलतफ़हमी या गलत आकलन न करें." उन्होंने कहा कि ईरान की सीमा या क्षेत्र के खिलाफ किसी भी "धमकी या आक्रामक कार्रवाई" का जवाब ईरानी सशस्त्र बल "कड़ा और ऐसा देंगे जिसका उन्हें पछतावा होगा." तेहरान नगर पालिका में सांस्कृतिक और सामाजिक मामलों के उप प्रमुख मोहम्मद अमीन तवाकलिज़ादेह के अनुसार, "4, 5, 6, 7 और 8 जुलाई को अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार में राजधानी तेहरान में डेढ़ से दो करोड़ लोगों की संभावित भागीदारी को देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं." भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत की ओर से बिहार के गवर्नर सैयद अता हसनैन और विदेश मामलों के राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा तीन जुलाई को अयातुल्लाह सैयद अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने ईरान जाएंगे. इमेज स्रोत, OZAN KOSE/AFP via Getty Images ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने बहरीन में अमेरिकी सेंट्रल कमान (सेंटकॉम) की ओर से आयोजित क्षेत्रीय सुरक्षा सम्मेलन की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने इस बात को ख़ारिज किया कि पश्चिमी देशों का हस्तक्षेप पश्चिम एशिया में स्थिरता ला सकता है. बीबीसी की फ़ारसी सेवा के मुताबिक़ अराग़ची ने पूछा ''अमेरिकी सेंट्रल कमान (सेंटकॉम) ने हमारे क्षेत्र में सुरक्षा पैदा की है या असुरक्षा. इसका जवाब बिल्कुल साफ़ है. हमारी ताक़तवर सशस्त्र सेनाओं ने यह साबित कर दिया है कि विदेशी खुद अपनी सुरक्षा में सक्षम नहीं हैं. हमारे क्षेत्र में शांति तभी स्थाई होगी जब वह व्यापक और समावेशी हो और उसमें किसी भी प्रकार का विदेशी हस्तक्षेप न हो.'' इस बीच,अमेरिका और ईरान के बीच संघर्षविराम के उल्लंघन की ख़बरें आती रही हैं. होर्मुज़ स्ट्रेट में एक मालवाहक जहाज़ पर हमले के बाद दोनों देशों ने एक दूसरे पर हमले किए थे. इसके एक सप्ताह बाद ईरान ने एक बार फिर होर्मुज़ स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों को चेतावनी दी है. इमेज स्रोत, Cole Burston / AFP via Getty Images फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 के एक बेहद रोमांचक मैच में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराकर आख़िरी 16 में जगह बना ली है. अब उसका मुक़ाबला स्पेन से होगा, जिसने ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराकर आख़िरी 16 में जगह बनाई. फ़ुल टाइम तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं, जिसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम तक चला. एक्स्ट्रा टाइम में पुर्तगाल के गोंसालो रामोस ने गोल करके अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी. लेकिन 103वें मिनट में जो हुआ, उसके बाद यह मैच लंबे समय तक याद रखा जाएगा. क्रोएशिया के योश्को वार्डियोल ने गोल करके टीम को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया. लेकिन इसके बाद गोल को ऑफ़साइड क़रार दे दिया गया. मैदान में मौजूद क्रोएशिया के समर्थक ग़ुस्से में आ गए और मैदान में प्लास्टिक की बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं. आख़िरकार मैच दोबारा शुरू कराया गया और आख़िरी सीटी बजते ही पुर्तगाल ने अंतिम 16 में जगह बना ली. पुर्तगाल के लिए पहला गोल उनके सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 68वें मिनट में मिली पेनल्टी से किया, जबकि क्रोएशिया के लिए एकमात्र गोल 53वें मिनट में इवान पेरिशिच ने किया. फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन ने अंतिम 32 के एक मुक़ाबले में ऑस्ट्रिया को हराकर आख़िरी 16 में जगह बना ली है. स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की. स्पेन के लिए मिकेल ओयार्सबल ने 36वें और 89वें मिनट में गोल किया, जबकि पेद्रो पोरो ने 66वें मिनट में गोल किया. 2010 का विश्व कप जीतने के बाद से यह पहली बार है जब वर्ल्ड कप में स्पेन ने कोई नॉक-आउट मुक़ाबला जीता हो. अंतिम 16 में अब उसका मुक़ाबला अब पुर्तगाल से होगा. पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हरा दिया है. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बीबीसी हिन्दी की अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक करें. सैयद अता हसनैन कौन हैं, जो ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे के एक हिस्से को ढहाने का मामला: भारत ने की कार्रवाई की मांग, बताई गई ये वजह बेंगलुरु: क्रेच में बच्चों से दुर्व्यवहार के आरोप, पांच महिला कर्मचारियों पर केस अजय देवगन की फ़िल्म 'चौहान' के ट्रेलर को कश्मीरियों के ज़ख़्म हरा करने वाला क्यों बताया जा रहा?

स्रोत: BBC Hindi