कर्नाटक के तुमकुरु जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लगी 26 वर्षीय ग्राम प्रशासनिक अधिकारी की सड़क हादसे में शनिवार( 4 जुलाई ) को मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
पुलिस के अनुसार एक ट्रक ग्राम प्रशासनिक अधिकारी के दोपहिया वाहन से टकरा गया था. इस घटना के बाद राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने रातभर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एसआईआर के दौरान काम के अत्यधिक दबाव के कारण उनकी जान चली गई.ग्राम प्रशासनिक अधिकारी भुवना बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) की पर्यवेक्षक थीं.
स्रोत: ABP Hindi