Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

'साफ़ पानी मांगा तो हम पर एफ़आईआर हो गई', हरियाणा के गांव में डेढ़ महीने से धरने पर लोग- ग्राउंड रिपोर्ट

हरियाणा के हांसी ज़िले के चनौत गांव के लोग लंबे समय से पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर शिकायत कर रहे हैं. उनका कहना है कि नल का पानी पीने लायक नहीं है. कई परिवार अब बाज़ार से पानी ख़रीदने या टैंकरों पर निर्भर रहने को मजबूर हैं. वहीं आर्थिक तौर पर कमज़ोर परिवार वही पानी पी रहे हैं. लगातार शिकायतों के बावजूद जब हालात नहीं बदले, तो 16 मई से गांव के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. ग्रामीणों का क्या कहना है? उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर किस तरह के आरोप लगाए और पुलिस का इस मामले पर क्या कहना है? देखिए बीबीसी संवाददाता मृदुलिका झा की ये ग्राउंड रिपोर्ट. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित (बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

स्रोत: BBC Hindi