पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार TMC नेताओं को परेशान कर रही है, लेकिन वह डरने वाली नहीं हैं. ममता बनर्जी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि अगर भाजपा उन्हें चुप कराना चाहती है तो उसे उनकी जान लेनी होगी. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा उनकी आवाज दबाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है.
ममता बनर्जी का यह वीडियो TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया. वीडियो में ममता ने सीधे भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि उनकी पार्टी को तोड़ने और नेताओं को डराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब टीएमसी छोड़कर गए तीन पूर्व सांसद भाजपा में शामिल हो चुके हैं और भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल के उपचुनाव के लिए उम्मीदवार भी बना दिया है.
A person with conviction speaks her mind. @MamataOfficial (with sub-titles in English) pic.twitter.com/R60DBd1RtT
— Derek O'Brien | ডেরেক ও'ব্রায়েন (@derekobrienmp) July 10, 2026
स्रोत: ABP Hindi