पाकिस्तान के कराची में महिलाओं का एक समूह महीने भर की भागदौड़ और तनाव को भुलाने के लिए संगीत समारोह करता है. ये महिलाएं मिलकर गाने गाती हैं. ये समारोह उन्हें नए दोस्त बनाने का मौक़ा तो देता ही है, बल्कि उन्हें अपनी भावनाएं खुलकर जताने के लिए एक सुरक्षित और ख़ुशनुमा माहौल भी मिलता है. हर महीने होने वाली ये मुलाक़ातें इन महिलाओं को रोज़मर्रा की ज़िम्मेदारियों से राहत का एक ताज़गी भरा मौक़ा देती हैं. जानिए इस रिपोर्ट में यह संगीत समारोह कैसे शुरू हुआ और इसमें शामिल होने वाली महिलाओं का क्या कहना है. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित (बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
स्रोत: BBC Hindi