बीबीसी हिन्दी ने गुरुवार को अपना नया ऐप लॉन्च किया है. ख़बरों की दुनिया से अप टू डेट रहने के लिए BBC World Service का नया ऐप इस लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें. बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ऐप में अपनी पसंदीदा भाषा हिन्दी चुनें. नया ऐप आपके फ़ोन में डाउनलोड हो जाएगा. BBC World Service ऐप के बारे में BBC World Service ऐप एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आपको कई भाषाओं में बीबीसी की भरोसेमंद ख़बरें मिलती हैं. अपनी पसंद की भाषा चुनें और उस भाषा के लिए ख़ास तौर पर काम करने वाले बीबीसी के पत्रकारों की टीम की तैयार की गई ख़बरें पढ़ें. ये पत्रकार क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर रिपोर्टिंग करते हैं. भरोसेमंद पत्रकारिता के ज़रिए ताज़ा जानकारियों से अपडेट रहें. जो ख़बरों में स्पष्टता लाती है. साथ ही ग़लत और भ्रामक जानकारियों के फैलने से सावधान रहें. लाइव रिपोर्टिंग और लाइव टीवी देखें, पॉडकास्ट सुनें और वीडियो कवरेज देखें. ये सब कुछ आपको एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर मिलेगा. कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है. निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचार, प्रमुख ख़बरें और विश्लेषण हेडलाइंस, फीचर और एक्सपर्ट्स एनालिसिस ब्रेकिंग न्यूज़ और लाइव रिपोर्टिंग करंट अफ़ेयर्स के बारे में अप टू डेट रहें इन डेप्थ रिपोर्टिंग, विस्तृत लेख और वीडियो, जो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय कहानियों की पड़ताल करते हैं. साथ ही ऐसे एक्सप्लेनर जो ग़लत सूचना को दूर करते हैं और जटिल ख़बरों को आसान बनाते हैं. वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं. वो ख़बरें जो ज़्यादा जानकारी और अलग-अलग नज़रिए पेश करती हैं. उन्हें पॉडकास्ट और वीडियो के ज़रिए सुनें और देखें. बीबीसी हिन्दी पर टीवी का लाइव स्ट्रीम किया जाता है, जिसमें न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण, चर्चाएँ और डॉक्यूमेंट्री हर दिन 24 घंटे उपलब्ध हैं. पुश अलर्ट के लिए ऑप्ट-इन करें, जिससे आपको अपने डिवाइस पर तुरंत नोटिफ़िकेशन मिलेंगे. ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन ब्रिटेन का पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टर है, जो टीवी, रेडियो, डिजिटिल और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से विश्वसनीय समाचार, एनालिसिस और एंटरटेनमेंट साझा करता है. यह व्यावसायिक या राजनीतिक नियंत्रणों से स्वतंत्र है, और एक रॉयल चार्टर के तहत काम करता है जो इस स्वतंत्रता की गारंटी देता है. बीबीसी के न्यूज़ ग्रुप के 54 देशों के 64 शहरों में ब्यूरो हैं. बीबीसी वर्ल्ड सर्विस दुनिया भर में 43 भाषाओं में समाचार और करंट अफ़ेयर्स मुहैया करवाता है, जिनमें अंग्रेज़ी भी शामिल है. यह वीडियो, ऑडियो और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए अपनी सेवाएँ देता है. मुख्य रूप से बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के ज़रिए, बीबीसी हर हफ़्ते 45 करोड़ लोगों तक पहुँचता है. साथ ही, इंटरनेशनल न्यूज़ प्रोवाइडर्स के बीच ग्लोबल ऑडियंस की नज़र में भरोसा, विश्वसनीयता और निष्पक्षता के मामले में इसे पहला स्थान हासिल है. मैंने टीवी पर बीबीसी का एक प्रोग्राम देखा जो मुझे बहुत अच्छा लगा. वह मुझे कहाँ मिल सकता है? बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के पास इन कार्यक्रमों की कॉपी उपलब्ध नहीं हैं. लेकिन इन्हें ऑनलाइन ख़रीदा जा सकता है. अगर आप यूरोपियन यूनियन में हैं, तो आपको बीबीसी शॉप पर जाना होगा. दुनिया के बाक़ी हिस्सों में आप बीबीसी वर्ल्डवाइड से कंटेंट ख़रीद सकते हैं. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
स्रोत: BBC Hindi