Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

झारखंड: प्रदर्शनस्थल पर रात में पहुंचे सीनियर अफसर, हिरासत की अफ़वाह पर रांची एसपी ने दी सफाई

रांची में प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों को हिरासत में लिए जाने की अफवाहों के बीच रांची के एसपी पारस राणा ने बुधवार को सफाई दी. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी किसी भी प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेने के लिए प्रदर्शन स्थल पर नहीं पहुंचे थे. प्रदर्शनकारी जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं का आरोप लगा रहे हैं. हालांकि, छात्र नेता पीयूष कुमार ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भूख हड़ताल कर रहे छात्रों से प्रदर्शन खत्म करने को कहा. यह पूरा मामला जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का है, जहां प्रदर्शनकारी जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने, कथित गड़बड़ियों की सीबीआई जांच और भर्ती प्रक्रिया में व्यापक सुधार की मांग कर रहे हैं. एएनआई से बात करते हुए रांची एसपी पारस राणा ने कहा, यह अफवाह फैलाई जा रही है कि पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने पहुंची है." उन्होंने बताया कि पुलिस टीम छात्रों से बात करने और पहले हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद कुछ लोगों की पहचान की पुष्टि करने के लिए वहां गई थी. एसपी राणा ने कहा, "किसी को हिरासत में लेने के लिए कोई नहीं आया था. दरअसल, कुछ इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर यहां वीडियो बनाकर उसे वायरल करने के लिए पहुंचे हैं. प्रशासन के यहां पहुंचने के बाद उन्हें इसे लेकर अफवाह फैलाने का मौका मिल गया. यह कहा जा रहा है कि हम लोगों को हिरासत में लेने आए हैं, लेकिन ऐसा नहीं है." झारखंड के विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी बुधवार सुबह प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा, "आज सुबह मुझे पता चला कि कल देर रात करीब 1:30-2 बजे पुलिस यहां आई थी. सिटी एसपी, एसएसपी और डीसी यहां आए थे और उन्होंने छात्रों को हटाने के लिए बल का भी इस्तेमाल किया और आंदोलन को कमज़ोर करने की कोशिश की." "वे कह रहे थे कि जेपीएससी का काम तो हो गया है, तो अब आप लोगों को क्या चाहिए? लेकिन असल में, जेपीएससी का काम तो हुआ ही नहीं है. वो कह रहे हैं कि हमने परीक्षा रद्द कर दी है, लेकिन परीक्षा रद्द करना कोई समाधान नहीं है; समाधान तो यह है कि जांच की जाए कि परीक्षा क्यों रद्द की गई और इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए." अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें ईरान पर बिल्कुल भरोसा नहीं है. उन्होंने कहा, "मैं ईरान पर भरोसा करने वाला आखिरी व्यक्ति हूं. उन्होंने लगातार मुझसे झूठ बोला है." ट्रंप ने दावा किया कि इस समय होर्मुज़ स्ट्रेट पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है और ईरान का वहां कोई नियंत्रण नहीं है. ट्रंप ने जॉइंट बेस एंड्रयूज में पत्रकारों से कहा, "होर्मुज़ स्ट्रेट पर हमारा पूरा नियंत्रण है. यह हमारे कब्जे में है. और किसी वक्त अगर उन्होंने कुछ किया, तो उन्हें उड़ा दिया जाएगा." ट्रंप ने कहा कि फिलहाल अमेरिका “बहुत अच्छी स्थिति” में है. इमेज स्रोत, aleed Zein/Anadolu via Getty Images फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी पार्टनर और मॉडल-इन्फ्लुएंसर जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी कर ली है. दोनों ने पुर्तगाल में एक सिविल सेरेमनी में शादी की. रोनाल्डो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों के हाथों में शादी की अंगूठियां नज़र आ रही हैं. पुर्तगाली मीडिया के मुताबिक़, कपल ने 11 अगस्त को लिस्बन के पास समुद्र किनारे बसे शहर कास्काइस में शादी की. इस खास मौके पर उनके पांच बच्चे भी मौजूद थे. रोनाल्डो की इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर किए जाने के सिर्फ 30 मिनट के अंदर 30 लाख से ज़्यादा लाइक्स मिल गए. रोनाल्डो और जॉर्जिना पिछले 10 साल से साथ हैं. दोनों की मुलाक़ात मैड्रिड के एक गुच्ची स्टोर में हुई थी, जहां उस समय जॉर्जिना काम करती थीं. उस वक्त रोनाल्डो स्पेन के मशहूर क्लब रियल मैड्रिड के लिए खेल रहे थे. दोनों ने पिछले साल 11 अगस्त को अपनी सगाई का ऐलान किया था. उस समय जॉर्जिना ने अपनी सगाई की अंगूठी की तस्वीर शेयर करते हुए स्पेनिश में लिखा था कि वह इस ज़िंदगी और अपनी हर ज़िंदगी में रोनाल्डो के साथ रहने के लिए तैयार हैं. अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने दावा किया है कि उसने ईरान के एक बंदरगाह की ओर जा रहे एक जहाज़ को रोककर उसके स्टीयरिंग सिस्टम को नाकाम कर दिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि पनामा के झंडे वाला यह जहाज़ ओमान की खाड़ी से गुज़रने की कोशिश कर रहा था. अमेरिकी कमांड के मुताबिक, जहाज़ का मक़सद ईरानी बंदरगाह तक पहुंचकर अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को तोड़ना था. बयान में कहा गया है कि जहाज़ के नागरिक चालक दल ने अमेरिकी सेना की ओर से दी गई बार-बार चेतावनियों को नजरअंदाज़ किया. इसके बाद अमेरिकी नौसेना के एक एमएच-60 हेलीकॉप्टर ने जहाज़ के इंजन रूम पर दो हेलफायर मिसाइलें दागीं. सेंट्रल कमांड ने कहा, “यह जहाज़ अब ईरान की ओर नहीं जा रहा है.” सेंटकॉम के मुताबिक, मंगलवार 11 अगस्त तक 55 वाणिज्यिक जहाज़ों का रास्ता बदला गया है, जबकि सहयोग नहीं करने वाले तीन जहाज़ों को नाकाम किया गया और दो जहाज़ों की तलाशी ली गई. कोलंबिया में सोमवार को आए तेज़ भूकंप के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं. भूकंप में अब तक 180 से ज़्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. सबसे ज़्यादा नुक़सान कैली और पेरेरा शहरों में हुआ है. 7.4 तीव्रता का भूकंप सोमवार सुबह 7:34 बजे आया था. इसके झटके पश्चिमी कोलंबिया के सैकड़ों मील दूर तक महसूस किए गए. मंगलवार को भी भूकंप के बाद के झटके यानी आफ्टरशॉक्स महसूस किए जाते रहे. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मरने वालों की संख्या 181 है. हालांकि, स्थानीय अधिकारियों से मिले आंकड़ों को जोड़ें तो यह संख्या 240 से भी ज़्यादा हो सकती है. राष्ट्रपति अबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया है. राष्ट्रपति मंगलवार को सबसे ज़्यादा प्रभावित शहरों में से एक पेरेरा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बताया कि भूकंप में करीब 2,600 लोग घायल हुए हैं, जबकि लगभग 200 लोग अब भी लापता हैं. उन्होंने बताया कि 1,100 से ज़्यादा घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं और 8,000 से अधिक घरों को नुक़सान पहुंचा है. सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक पेरेरा और कैली जैसे शहरों में कई लोगों ने खुले में रात बिताई. कुछ लोगों के घर पूरी तरह तबाह हो गए थे, जबकि कई लोग इमारतों के दोबारा गिरने के डर से घरों के अंदर नहीं गए. बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद इन अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें. - रोज़ाना 50 किलो चावल और छुट्टी के दिन 10 किलो चिकन: छह पीढ़ियों वाली 83 लोगों की एक जॉइंट फ़ैमिली कैसे रहती है साथ - ईरान के डर से कैटरिंग ट्रक में छिपकर ट्रंप ने बदला था अपना विमान- रिपोर्ट का दावा - मक्का समझौते में मिस्र क्या भारत की वजह से शामिल नहीं हुआ? - कहीं आप खाना ग़लत टाइम पर तो नहीं खाते, क्या है भोजन करने का सही समय?

स्रोत: BBC Hindi