केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है. यह विवाद सोशल मीडिया की बहस के बाद बढ़ गया है. रिजिजू ने आरोप लगाया है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पार्टी के साथी पवन खेड़ा से असम विधानसभा चुनाव से पहले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर झूठे आरोप लगाने को कहा था. एक्स पर पोस्ट करते हुए केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस के दो सदस्यों ने उन्हें बताया कि गांधी ने खेड़ा से सरमा और उनकी पत्नी पर झूठे आरोप लगाने को कहा था. इसके बाद मामला तब और बढ़ गया, जब खेड़ा के खिलाफ मानहानी का केस दर्ज किया गया. इसके बाद इनाम के तौर पर उन्हें राज्यसभा की सीट दी गई. वह इसके हकदार नहीं हैं. खेड़ा और सरमा के बीच विवाद इस साल अप्रैल में शुरू हुआ था, जब कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सरमा की पत्नी और रिनीकी भुइयां शर्मा के पास विदेशी पासपोर्ट हैं. साथ ही कहा गया कि भुइयां के पास दुबई में बिना घोषित की गई लग्जरी प्रॉपर्टी और अमेरिका के व्योमिंग राज्य में एक कंपनी है. इन आरोपों के बाद खेड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. उनके दिल्ली स्थित घर पर छापेमारी हुई. विदेश मंत्रालय ने इसमें दखल दिया. केंद्रीय राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा ने कहा कि सरमा की पत्नी रिनीकी भुइयां शर्मा के खिलाफ खेड़ा के दावे फर्जी और मनगढ़ंत थे. क्या है पवन खेड़ा और किरेन रिजिजू विवाद? पूरा विवाद तब शुरू हुआ था, जब किरेन रिजिजू ने नदी में तैरते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था. इसमें उन्होंने यूजर्स से राहुल गांधी से तुलना न करने की अपील करते हुए, खुद को उस जगह का खिलाड़ी बताया था. इससे पहले खेड़ा ने रिजिजू के वीडियो और राहुल गांधी से तुलना करने पर अपने पोस्ट में कहा था कि मित्रों, मान जाओ. किरेन रिजिजू वह (राहुल गांधी) एक कठिन , अनुभवी तैराक हैं. कोई पूल पानी का नौसिखिया नहीं. वर्ना ये भी बेकार बैठे हैं. कहीं घर-घर जा के बताना शुरू न कर दें. जिसके बाद रिजिजू ने पवन खेड़ा को बदतमीजी न करने की सलाह दी है. इसके बाद पवन खेड़ा ने टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि भाई किरेन रिजिजू जल्द ठीक हो जाइए. किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रिय पवन खेड़ा अगर आप आधे-अधूरे कपड़ों में स्विमिंग करने की बात करेंगे, तो मैं सीएम हिमंत बिस्वा सरमा जी से आपके अनुशासनहीन व्यवहार की शिकायत करूंगा. क्या आप पूरे सूट-कोट पहनकर स्विमिंग करते हैं? नवंबर 2025 एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर कंसल्टेंट अपनी भूमिका निभा रहा हूं. मीडिया का अनुभव करीबन साढ़े 8 साल का है. देश के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं. पिछले कुछ सालों में बतौर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर, कंटेंट एडिटर, सब एडिटर और रिजनल टीवी चैनल में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं. लेखन, ग्राफिक्स और वीडियो प्रोडक्शन की बारीक समझ है. नेशनल-इंटरनेशनल डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुका हैं. मजा ग्राउंड या एक्सक्लूसिव रिपोर्ट कवर करने में आता है. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा. साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना, कहानियां-कविताएं लिखना और घूमना विशेष रुचियों में दर्ज है.
स्रोत: ABP Hindi