Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

अमेरिका और ईरान के बीच फिर लड़ाई में तेज़ी, दोनों ने एक-दूसरे के जहाज़ों पर किए हमले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत के आठ हाई कोर्ट के लिए चीफ़ जस्टिस की नियुक्ति की है. जस्टिस वल्लूरी कामेश्वर राव को पटना जबकि जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. शनिवार देर रात क़ानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इन नियुक्तियों की जानकारी दी. किन हाई कोर्ट के लिए हुए नियुक्ति दिल्ली हाई कोर्ट के मौजूदा जज जस्टिस वल्लूरी कामेश्वर राव को पटना हाई कोर्ट का चीफ़ जस्टिस नियुक्त किया गया है. इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाई कोर्ट का चीफ़ जस्टिस नियुक्त किया गया है. बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस रविंद्र वी. घुगे कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाए गए हैं. जबकि छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल अब राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे. जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का चीफ़ जस्टिस नियुक्त किया गया है, वे इसी हाई कोर्ट में जज थे. शनिवार को हुई नियुक्तियों में ओडिशा हाई कोर्ट के जस्टिस कृष्ण राम महापात्र को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है. गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का चीफ़ जस्टिस बनाया गया है. वहीं राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. अमेरिका और ईरान ने शनिवार को जहाज़ों पर एक-दूसरे के ख़िलाफ़ जवाबी हमले किए. यह एक सप्ताह पहले लड़ाई शुरू होने के बाद हमलों का ताजा दौर है. इससे पहले क़रीब एक महीने तक हालात आमतौर पर शांत थे. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक्स पर एक ताज़ा वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "अमेरिकी सेना की सटीकता और पेशेवर रवैये ने एम/टी काइलो को आज ओमान की खाड़ी में डुबा दिया. यह समंदर में समा गया." अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने ईरान से जुड़े दो तेल टैंकरों को "स्थायी रूप से निष्क्रिय" कर दिया, जिनमें से एक ख़ार्ग द्वीप के पास था, और ओमान की खाड़ी में एक तीसरे टैंकर को "पूरी तरह नष्ट" कर दिया. ईरान के सरकारी मीडिया ने हमलों की पुष्टि की और कहा कि जवाब में उसने अमेरिका से जुड़े तीन जहाज़ों को निशाना बनाया. इसके अलावा, उसने होर्मुज़ स्ट्रेट से "बिना अनुमति" के गुज़र रहे तीन तेल टैंकरों पर भी हमला किया. बीबीसी ने अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) से ईरान के इन ताजा दावों पर प्रतिक्रिया मांगी है. ये हमले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से मौजूदा संघर्ष को "छोटी बात" बताए जाने के एक दिन बाद हुए. छह महीने से चल रहे युद्ध को ख़त्म करने की दिशा में अब तक बहुत कम प्रगति दिखाई दी है. उन्होंने शनिवार के हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है. ईरान की ताजा जवाबी कार्रवाई की ख़बर अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के सोशल मीडिया पर एक कमेंट के कुछ घंटे बाद हुई है. हेगसेथ ने लिखा, "यह आसान है: अगर ईरान अमेरिकी जहाज़ों पर गोली चलाता है, तो हम उनके तेल टैंकरों को नष्ट कर देंगे और डुबो देंगे." अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार, अमेरिकी हमले से पहले ईरान ने दो अमेरिकी युद्धपोतों को निशाना बनाया था. इसके बाद अमेरिका ने ईरान से जुड़े तीन तेल टैंकरों पर हमला किया. सेंटकॉम ने कहा कि उसने दिन में इससे पहले ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) की ओर से किए गए कई हमलों को "सफलतापूर्वक टाल दिया". इन हमलों में एक अमेरिकी विमानवाहक पोत और गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक को निशाना बनाया जा रहा था. सेंटकॉम ने कहा कि किसी भी अमेरिकी सैनिक को नुक़सान नहीं पहुंचा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के क़रीबी और झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया. वह गिरिडीह सदर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के विधायक थे. जेएमएम ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी है. इसमें पार्टी ने कहा, "उनका जाना पार्टी, सरकार और झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उनके संघर्ष, सेवा और योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा." शनिवार की रात सोने की तैयारी कर रहे सोनू के सीने में उठे दर्द के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई. परिजन उन्हें तत्काल गिरिडीह के एक निजी अस्पताल ले गए. लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया नहीं जा सका. निधन से महज कुछ घंटे पहले 5 सितंबर को वह शिक्षक दिवस और गिरिडीह के इस्लामिया उर्दू मिडिल स्कूल के शताब्दी समारोह में शामिल हुए थे. 90 के दशक से जेएमएम से जुड़े सुदिव्य सोनू मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के क़रीबी माने जाते थे. साल 2019 में पहली बार विधायक और फिर 2024 में चुनाव जीतकर वह कैबिनेट मंत्री बने थे. उनके पास नगर विकास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति और खेलकूद जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी थी. हाल ही में जेपीएससी-जेएसएससी विद्यार्थी आंदोलन के दौरान सरकार और स्टूडेंट्स के बीच मध्यस्थता में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. महिला एशिया कप के एक मुक़ाबले में भारत ने पाकिस्तान को बड़ी आसानी से 7 विकेट से हरा दिया. 56 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. लेकिन फिर हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा की आक्रामक बैटिंग की वजह से भारत ने आसानी से जीत हासिल कर ली. भारत की दोनों सलामी बल्लेबाज़ कम स्कोर पर आउट हो गईं. शेफाली वर्मा ने 6 गेंदों पर 12 रन बनाए, लेकिन फ़ातिमा सना ने उन्हें आउट कर दिया. दूसरी सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना को भी फ़ातिमा सना ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. इसके बाद भारत का स्कोर 18 रन पर दो विकेट हो गया. तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आईं प्रतिका रावल भी सिर्फ़ चार रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने अच्छी बल्लेबाज़ी की और भारत को जीत दिला दी. कौर 18 और दीप्ति शर्मा 12 रन बनाकर नॉट आउट रहीं. भारत ने नवें ओवर में ही जीत हासिल कर ली. पाकिस्तान की कप्तान फ़ातिमा सना ने तीनों विकेट लिए. इससे पहले पाकिस्तान की टीम सिर्फ़ 55 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. भारत की ओर से श्री चरणी ने सिर्फ़ 7 रन देकर तीन विकेट और प्रेमा रावत ने सिर्फ़ 9 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इमेज स्रोत, Gavriil GRIGOROV / POOL / AFP via Getty Images अमेरिका ने एक बार फिर से यूक्रेन में युद्ध ख़त्म करने की कोशिशें तेज की हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष वार्ताकारों ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाक़ात की है. क्रेमलिन की ओर से जारी किए गए फुटेज में स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर को पुतिन का अभिवादन करते हुए दिखाया गया. पुतिन ने कहा कि मौजूदा स्थिति "इतनी आसान नहीं है". उन्होंने कहा कि रूस बताएगा वह "हालात को किस तरह देखता है." विटकॉफ ने तीन दिनों के लिए एक-दूसरे की राजधानियों पर हमले रोकने पर यूक्रेन के साथ सहमत होने के लिए पुतिन को धन्यवाद दिया. रविवार को ये दूत आगे की वार्ता के लिए यूक्रेन की राजधानी कीएव जाएंगे. शुक्रवार को ट्रंप ने कहा था कि विटकॉफ और कुशनर "युद्ध ख़त्म करने का प्रस्ताव अपने साथ ला रहे हैं." अब तक, अमेरिका और उसके सहयोगियों के शांति समझौता कराने के प्रयास विफल रहे हैं. शनिवार को क्रेमलिन में हुई वार्ता के दौरान पुतिन ने यह भी कहा कि "किसी भी स्थिति में, चाहे कुछ भी हो, ऐसे संपर्क बेशक हमेशा उपयोगी होते हैं." उन्होंने शांति स्थापित करने के ट्रंप के प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया. उन्होंने दूतों से कहा कि वह उनके साथ काम करने में "सहज" हैं. रूसी सरकारी मीडिया के अनुसार, वार्ता रूस की राजधानी के केंद्र में स्थित पुतिन के आधिकारिक आवास में बंद दरवाजों के पीछे जारी रही और तीन घंटे तक चली. शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर कहा, “मैंने अभी-अभी अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रतिनिधियों से बात की है. उन्होंने आज ही रूसी पक्ष के साथ काम करना शुरू कर दिया है. इसके बाद से ही हम बातचीत की प्रक्रिया में शामिल शहरों पर हवाई हमले रोकने के लिए तैयार हैं." बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद इन अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें. - पीएम मोदी ने विरोधियों को बताया 'नाराज़ फूफा', दिमाग़ी नक्सली का फिर किया ज़िक्र - काग़ज़ी पार्टियों को चंदाः बीबीसी की पड़ताल पर क्या बोले राजनीतिक दल और विश्लेषक - अमेरिका में जारी हुआ ट्रंप के चित्र वाला 1 डॉलर का सिक्का, कुछ ही घंटों में हुआ 'आउट ऑफ़ स्टॉक' - झीरम घाटी हमलाः 10 अभियुक्त दोषी करार, कांग्रेस के शीर्ष नेताओं समेत मारे गए थे 28 लोग

स्रोत: BBC Hindi