Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर रोक की मांग को लेकर क्या बोलीं देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता

इमेज स्रोत, Ashish Vaishnav/SOPA Images/LightRocket via Getty Images महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने गरबा और नवरात्रि आयोजनों में धर्म के आधार पर एंट्री को लेकर बयान दिया है. उन्होंने बुधवार को कहा कि गरबा जैसे आयोजनों में सुरक्षा के लिहाज़ से आईकार्ड जांचना ठीक है, लेकिन धर्म के आधार पर लोगों को जांचना उचित नहीं है. अमृता फडणवीस ने कहा, "चाहे गरबा हो, नवरात्रि हो, ये अपने बहुत ही सुंदर फ़ेस्टिवल्स हैं, जो जग प्रसिद्ध हैं, लोग इसे पसंद करते हैं. आस्था, श्रद्धा से कोई भी आना चाहे, चाहे अपनी फ़ैमिलीज़ को लेकर आना चाहे, तो मुझे लगता है कि जाति-धर्म का उसमें भेद नहीं रहना चाहिए." उन्होंने कहा, "गरबा इतना हाई इंटेंसिटी इवेंट रहता है, तो आईकार्ड देखना एक बहुत अच्छी बात है, पर धर्म के बेसिस पर देखना ये ठीक नहीं है." दरअसल, नवरात्रि के दौरान महाराष्ट्र में होने वाले गरबा और डांडिया आयोजनों को लेकर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने मुस्लिमों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग की है. वीएचपी ने आयोजनों में प्रवेश से पहले पहचान पत्र की जांच करने और मुस्लिमों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. संगठन ने गरबा और डांडिया आयोजनों में प्रवेश के लिए तिलक लगाना अनिवार्य किए जाने की भी मांग की है. इमेज स्रोत, Jack Taylor/Getty Images लंदन में रह रहे भारतीय मूल के कारोबारी विजय माल्या ने कहा है कि उनके साथ जिस तरह का व्यवहार हो रहा है, उसे देखते हुए उन्हें लगता है कि अगर वह कॉकरोच होते तो शायद उनकी ज़िंदगी बेहतर होती. माल्या ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "मेरे साथ जितनी नाइंसाफ़ी हुई है और अब भी हो रही है, उसे देखते हुए मैं सोच रहा हूं कि क्या मुझे कॉकरोच बन जाना चाहिए. शायद कॉकरोच की दुनिया में ज़िंदगी बेहतर हो." इससे पहले माल्या ने दावा किया था कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दाख़िल एक हलफ़नामे में उनसे 14,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की वसूली किए जाने की बात स्वीकार की है. उनके मुताबिक़, यह रकम उन बैंकों को दी गई है, जिनका पैसा उन पर बकाया था. माल्या ने बुधवार को एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में अपने ब्रिटेन में रहने की स्थिति को लेकर भी सफ़ाई दी थी. उन्होंने लिखा, “जो लोग मुझे भारत आने से इनकार करने वाला भगोड़ा कहते हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि मैं 1992 से यूनाइटेड किंगडम का स्थायी निवासी हूं. फ़िलहाल मुझे क़ानूनी तौर पर यह देश छोड़ने से मना किया गया है.” माल्या ने कहा था कि उनके मामले में भारत सरकार की ‘पोस्टर बॉय’ कार्रवाई से यह सब शुरू हुआ. उन्होंने सरकार पर उनके ख़िलाफ़ बेहद अन्यायपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया था. गुजरात के गांधीनगर के कुडासन इलाके में बुधवार रात निर्माणाधीन इमारत में लोहे का बड़ा स्लैब गिरने से कई मज़दूर मलबे में दब गए. हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान चलाकर अब तक 15 मज़दूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान का जायज़ा लिया. संघवी ने बताया कि 15 मज़दूरों को बचाया गया है. बचाए गए 12 मज़दूरों को गांधीनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीन अन्य, जिन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई थी, उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, हादसा बुधवार रात करीब 9 बजे हुआ. दो इमारतों के बीच लोहे का स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा था. इसी दौरान अचानक लोहे का स्लैब ढह गया, जिसकी चपेट में वहां काम कर रहे मज़दूर आ गए. हादसे की सूचना मिलते ही फ़ायर ब्रिगेड, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं. इसके बाद मलबे में फंसे मज़दूरों को निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया. गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान का जायज़ा लिया. अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल मलबे में फंसे मज़दूरों की सही संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है. मौके पर बचाव अभियान अभी जारी है. इमेज स्रोत, Andrew Harnik/Getty Images अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध नवंबर में होने वाले मिड टर्म चुनाव के तुरंत बाद ख़त्म हो सकता है. ट्रंप ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि ईरान अब ज़्यादा समय तक युद्ध जारी रखने की स्थिति में नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि तब तक तेल की क़ीमतों में गिरावट की उम्मीद नहीं है. ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि चुनाव के तुरंत बाद युद्ध ख़त्म हो जाएगा, क्योंकि वे (ईरान) अब ज़्यादा देर तक टिक नहीं सकते." डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान टेक्सास में रिपब्लिकन पार्टी के पहले मिड टर्म कन्वेंशन से ठीक पहले आया है. इस कार्यक्रम के ज़रिए ट्रंप का मक़सद नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनाव से पहले पार्टी के नेताओं को एकजुट करना और उनमें चुनावी उत्साह भरना है. गौरतलब है कि ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध को लेकर ट्रंप पर अपनी ही रिपब्लिकन पार्टी के भीतर से भी दबाव बढ़ रहा है. इसके अलावा, युद्ध के बीच अलग-अलग सर्वे में उनकी लोकप्रियता में भी गिरावट देखने को मिल रही है. इमेज स्रोत, Philippine Coast Guard फिलीपींस में एक फेरी (नाव) में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 87 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. देश के कोस्ट गार्ड ने हादसे की जानकारी दी है. यह हादसा फिलीपींस के पालावान प्रांत में कोरोन इलाके के पास समुद्र में हुआ. आग एमवी जून एस्टर नाम की फेरी में लगी. कोस्ट गार्ड के मुताबिक़, हादसे के बाद 42 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. वहीं, कोस्ट गार्ड कैप्टन नोएमी कायब्याब ने लोकल रेडियो स्टेशन को बताया कि 87 लोग अभी लापता हैं. कोस्ट गार्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि फेरी में कुल 134 लोग सवार थे. इनमें 117 यात्री और 17 क्रू के सदस्य शामिल थे. बचाए गए लोगों और हताहतों से जुड़ी मौजूदा जानकारी के आधार पर 87 लोगों की तलाश अभी जारी है. प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि ये आंकड़े लगातार चल रहे खोज और बचाव अभियान के बीच सामने आए हैं. ऐसे में राहत एवं बचाव अभियान आगे बढ़ने के साथ लापता लोगों की संख्या में बदलाव हो सकता है. बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद इन अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें. पुतिन का सुरक्षा घेरा भेद पाना क्यों है नामुमकिन, कौन करता है उनकी रक्षा एआई से इंसानियत के ख़त्म होने का कितना ख़तरा, एंथ्रोपिक के रिसर्चर ने यह बताया याक चुरपी: 'दुनिया का सबसे बेहतरीन चीज़' भारत में कहाँ और कैसे बनाया जाता है? मंच से बोल रहे फिलीपींस के रक्षा मंत्री के आगे अचानक रख दिया गया पर्चा, फिर चीन पर जमकर बरसे होर्मुज़ में अमेरिका-ईरान फिर भिड़े, सऊदी पर हूती हमले: क्यों बढ़ सकती हैं भारत की मुश्किलें

स्रोत: BBC Hindi