गोंडा। जिले में मैकेनिक से लूट का 12 घंटे में पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। देहात कोतवाली पुलिस ने 4 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया है।
राजपाल यादव, अंशु पांडेय उर्फ भास्कर समेत 2 बाल अपचारी गिरफ्तार किए गए हैं।
लूटी गई स्कूटी, ₹8 हजार नकदी और मोबाइल बरामद किया गया है। वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना और अपाचे बाइक भी बरामद की गई है। गोंडा-डेहरास मार्ग पर मंडप मंदिर के पास लूट की वारदात हुई थी। सीओ नगर योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में चार पुलिस टीमों ने इस लूटकांड का खुलासा कर दिया है। दोनों बालिग आरोपियों को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों बाल अपचारियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।
मैकेनिक लूटकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया भंडाफोड़ 4 गिरफ्तार मोबाइल बाइक स्कूटी बरामद
Disclosure की और खबरें
📰
धान के खेत में नवजात बच्ची को मरने हेतु छोड़ने का भंडाफोड़ मां एवं नान...
3 weeks ago
हनीट्रैप गिरोह के चंगुल में फंसे ब्लैकमेलिंग से परेशान एसओ वाल्टरगंज न...
1 month ago
पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं का किया भंडाफोड़ 2 गिरफ्तार आभूषण नगदी बाइक...
2 months ago