पैर फिसलने से डूबकर मां एवं बेटी समेत दो की मौत परिजनों में कोहराम
गोंडा। ज़िले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में मंगलवार को एक हादसा हो गया। खेत में काम कर रहे देवर को खाना देने जा रही महिला अपनी दो मासूम बेटियों के साथ पगडंडी पार करते समय अचानक फिसल गई और इससे तीनों गहरे पानी में जा गिरीं।
हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर दौड़े और काफी मशक्कत के बाद तीनों को पानी से बाहर निकाला। गंभीर हालत में सभी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला और उसकी एक बेटी को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज नवाबगंज अस्पताल में चल रहा है।
खेत के पास बनी संकरी और फिसलन भरी पगडंडी पार करते समय महिला का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह दोनों बेटियों सहित पास के गड्ढेनुमा पानी में जा गिरी। पानी अधिक होने के कारण तीनों डूबने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही परिवार में मां और बेटी की मौत से पूरा गांव गमगीन है।
पुलिस ने लिया संज्ञान
सूचना पर नवाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Drowned Death की और खबरें
दूसरे दिन कटरा घाट सरयू नदी से बरामद हुआ छात्र का शव परिजनों में मची च...
1 month ago
स्नान करते समय किशोर की सरयू नदी में डूबकर कर मौत परिजनों में कोहराम
3 months ago📰