चंन्दवतपुरघाट गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र की ग्रामपंचायत भदुवा तरहर केू गांव भुईरा में करीब स्कूल से लौटने पर बच्चों ने घर के पास टेढी नदी में नहाना शुरू कर दिया। इस दौरान दो बच्चों की टेढ़ी नदी में डूबकर मौत हो गयी। एक बच्ची को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। मौके पर एसडीएम सदर जितेंद्र गौतम, कोतवाल शमशेर बहादुर सिह पहुंचे और दो बच्चों के शवों को पीएम भेजवाया । एक बच्ची को मेडिकल कालेज भेजा गया जहां पर इलाज चल रहा है। मृतकों में सम्राटे की 10 वर्षीय पुत्र छोटकर एवं राहुल का 12 वर्षीय पुत्र राम कैलाश शामिल है। लाली पुत्री राम केवल का इलाज चल रहा है।
मौके से एक बच्चा दौड कर आया कि बच्चे डूब रहे है। कुछ लोगों ने बताया कि नदी पर पेड लटका है जिस पर खेलते समय बच्चे पानी में गिर गये। ग्रामीणों ने तत्परता से शवों को निकाल कर बाहर किया। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया, मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीएम जितेंद्र गौतम ने बताया कि विधिक कार्रवाई कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।