Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

तीसरे दिन भी चंदवतपुर घाट पर टेढ़ी नदी में डूबे युवक पुत्तन का नहीं चला कोई पता

गोंडा। तीसरे दिन भी चन्दवतपुर घाट पर टेढ़ी नदी में डूबे युवक पुत्तन का कोई पता नहीं चल पाया है। गुरुवार को चन्दवतपुर घाट पर टेढ़ी नदी में नहाते समय डूबकर यह युवक बह गया था। इसकी सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि युवक डूबकर किनारे नदी के सेवार में कहीं फंस गया होगा। तीन दिनों से एसडीआरएफ उसे टेढ़ी नदी की बीच धारा में ढूंढ रही है। 

दो थानों की फोर्स के साथ एसडीआरएफ के गोताखोर युवक की तलाश में जुट हुए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक थाना कोतवाली देहात की ग्रामपंचायत पिपरापदुम के गांव शुकुलपुरवा निवासी रघुनाथ शुक्ला का बेटा पुत्तन गुरुवार को टेढ़ी नदी में नहाने गया था। नहाते समय अचानक वह नदी की तेज बहाव की धारा में डूबकर बह गया। करीब माहभर से चन्दवतपुर घाट पुल टेढ़ी नदी के पानी में डूबा हुआ है। इस क्षेत्र के ग्रामीण और अनेक वाहन यहां से होकर प्रतिदिन गुजरते रहते हैं। 

कभी कभी बीमार मरीजों को इसी खतरनाक रास्ते से लेकर एम्बुलेंस का भी आवागमन होता रहता है। पुल के करीब पानी में डूबी सड़क के बीचों बीच दो बड़े गड्ढे बन गए हैं। ज्यादातर बाइक सवार एवं वाहन इन्हीं बड़े गड्ढों में फंसकर अनियंत्रित हो जाते हैं। इन सभी के लिए यह खतरा बना हुआ है।  इस तरह से चन्दवतपुर घाट टेढ़ी नदी पुल पर भरा टेढ़ी नदी का पानी मौत को दावत दे रहा है।