
सूचना के मुताबिक गांव का एक किशोर अपने जानवरों को चराने के लिए नदी किनारे गया था। इसी दौरान उसने देखा कि एक अज्ञात युवक अपने कपड़े उतारकर नदी में कूद गया। नदी में नहाते नहाते वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा शोर मचाने पर कुछ लोग दौड़े लेकिन तब तक वह लापता हो चुका था
ग्रामीणों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई। 24 घंटे बीतने को है लेकिन अभी तक युवक की ना तो शिनाख्त हो पाई है और ना ही उसके शव को बरामद किया जा सका है
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम की मदद से युवक की तलाश जारी है
नदी में छलांग लगाने वाले युवक का दूसरे दिन भी नहीं चला अता पता तलाश जारी
Drowning की और खबरें
तीसरे दिन भी चंदवतपुर घाट पर टेढ़ी नदी में डूबे युवक पुत्तन का नहीं चल...
1 week ago
चन्दवतपुर घाट पुल पर टेढ़ी नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी कोई अता...
1 week ago📰
चंदवतपुर पुल पर नहाने गया युवक टेढ़ी नदी में बहकर डूबा तलाश में जुटे ग...
1 week ago