गोण्डा, 21 अक्टूबर 2026 - गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जनपद गोण्डा में निर्वाचन संबंधी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 22 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न में जिला पंचायत सभागार, गोण्डा से कराया जाएगा। मतदान 23 अक्टूबर 2026 को सम्पन्न होगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान समाप्त होने के पश्चात सील्ड मतपेटिकाओं एवं गोपनीय अभिलेखों को जिला पंचायत सभागार, गोण्डा के बगल स्थित कक्ष में बनाए गए अस्थाई स्ट्रांग रूम में सशस्त्र पुलिस बल की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा जाएगा।
इसके पश्चात जनपद में वापस आने वाली सभी पोलिंग पार्टियों द्वारा नामित मजिस्ट्रेट एवं सशस्त्र पुलिस बल के साथ सील्ड मतपेटिकाओं तथा निर्वाचन संबंधी अभिलेखों को रिटर्निंग ऑफिसर, गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन एवं मण्डलायुक्त, गोरखपुर मण्डल, गोरखपुर द्वारा निर्धारित स्थल दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के वाणिज्य भवन में जमा कराया जाएगा।
निर्वाचन संबंधी सूचनाओं एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय, गोण्डा में निर्वाचन कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 05262-233710 है।
गोरखपुर फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन हेतु पोलिंग पार्टियां 22 अक्टूबर को होंगी रवाना
Election की और खबरें
गोरखपुर फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन में गोंडा में 76.90 प्रतिशत मतदान...
3 days ago📰
23 अक्टूबर को मतदान उपरान्त सील्ड मतपेटिकाएं एवं गोपनीय अभिलेखों की सु...
2 weeks ago📰
विधान परिषद निर्वाचन में मतदान मतदाता फोटो पहचान पत्र अथवा वैकल्पिक दस...
2 weeks ago📰