Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

अर्नब तूफान में कुछ इस तरह धवस्त हुई क्षेत्र की बिजली व्यवस्था 72 घंटे से गावों में अंधेरा

20260928_122506.jpg 1.31 MB

बालपुर गोंडा। अर्नब तूफान के चलते हलधरमऊ विकास क्षेत्र के गांवों बिजली सप्लाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। इससे क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में 72 से अधिक समय से अन्धेरा छाया हुआ है। क्षेत्र के मैजापुर ग्रामपंचायत में चीनी मिल रोड के किनारे ताबड़तोड़ तीन बिजली के खंभे टूटे पड़े हुए हैं। उनकी खोज खबर लेने वाला बिजली विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं दिखाई पड़ा। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कमोवेश हलधरमऊ विकास क्षेत्र की सभी 68 ग्रामपंचायतों का इस समय यही हाल है। बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सभी गांवों की बिजली सप्लाई ठीक करने 7 से लेकर 15 दिन का समय लग सकता है।