Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

बिजली विभाग की घोर लापरवाही से युवा पत्रकार की गई जान भारी आक्रोश


गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के पथवलिया पोर्टरगंज में पावर कॉरपोरेशन की घोर लापरवाही से युवा पत्रकार की जान चली गई। हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से पत्रकार रंजीत तिवारी की दर्दनाक मौत हो गई। उनपर हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर गिर पड़ा। 10 साल से पत्रकार तार हटाने की मांग कर रहा था। वह  इसकी शिकायत जेई से लेकर चीफ इंजीनियर तक कर चुका था। इस हादसे से क्षेत्रिये  लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त हो गया है। पत्रकार समाज में शोक की लहर फैल गई है। घर वालों की तहरीर में जेई से चीफ इंजीनियर तक को घटना का  जिम्मेदार बताया गया है।