Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

सेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसिलिंग शिविर का आयोजन



गोण्डा, 16 अक्टूबर 2026* -  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवायोजन विभाग के उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन की ओर से आज दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय, गोण्डा में करियर काउंसिलिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्रसिद्ध करियर काउंसलर राजन अरोरा विद्यार्थियों को सही करियर के चयन, अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित करने तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में सहायक निदेशक सेवायोजन, देवीपाटन मंडल राजीव सिंह तथा महाविद्यालय की प्राचार्या आरती श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगी। शिविर का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को करियर संबंधी उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना तथा उन्हें रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जागरूक करना है।

जिला सेवायोजन अधिकारी गोण्डा प्रिया गौतम ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत युवाओं एवं विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने और उनके लिए उपयुक्त करियर का चयन करने में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से करियर काउंसिलिंग शिविर आयोजित किया जा रहा है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रुचि, योग्यता और संभावनाओं के अनुरूप करियर चुनने तथा भविष्य की तैयारी के लिए सही दिशा प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने विद्यार्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने और करियर निर्माण से संबंधित मार्गदर्शन प्राप्त करने की अपील की।