गोण्डा, 16 अक्टूबर 2026* - सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवायोजन विभाग के उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन की ओर से आज दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय, गोण्डा में करियर काउंसिलिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्रसिद्ध करियर काउंसलर राजन अरोरा विद्यार्थियों को सही करियर के चयन, अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित करने तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम में सहायक निदेशक सेवायोजन, देवीपाटन मंडल राजीव सिंह तथा महाविद्यालय की प्राचार्या आरती श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगी। शिविर का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को करियर संबंधी उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना तथा उन्हें रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जागरूक करना है।
जिला सेवायोजन अधिकारी गोण्डा प्रिया गौतम ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत युवाओं एवं विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने और उनके लिए उपयुक्त करियर का चयन करने में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से करियर काउंसिलिंग शिविर आयोजित किया जा रहा है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रुचि, योग्यता और संभावनाओं के अनुरूप करियर चुनने तथा भविष्य की तैयारी के लिए सही दिशा प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने विद्यार्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने और करियर निर्माण से संबंधित मार्गदर्शन प्राप्त करने की अपील की।
सेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसिलिंग शिविर का आयोजन
Employment की और खबरें
📰
बेरोजगार युवकों के लिए सुनहरा अवसर एसआईएस लिमिटेड में सुरक्षा जवान एवं...
2 सप्ताह पहले📰
19 सितम्बर को लगेगा वृहद रोजगार मेला 1000 से अधिक पदों पर भर्ती का मौक...
एक महीने पहले📰
बेरोजगारों को मिलेगा स्वरोजगार का सहारा निःशुल्क दी जाएगी दोनों पत्तल...
4 महीने पहले