हाई स्कूल रामपुर टेपरा में कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन
कर्नलगंज गोंडा। कर्नलगंज क्षेत्र के राजकीय हाई स्कूल रामपुर टेपरा में आज एक प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक करियर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विविध करियर विकल्पों से अवगत कराना तथा उनके भीतर आत्मविश्वास व लक्ष्य निर्धारण की समझ विकसित करना था।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य परिषद गोंडा के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, जिला मंत्री सहदेव सिंह जिला नोडल करियर गाइडेंस, ममता चौधरी, शिक्षक बंधु इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद, शिवेंद्र सिंह, व्यवसायिक विशेषज्ञ राम मोहन चौधरी, राष्ट्रीय स्कूली क्रिकेट चयनकर्ता विजय सिंह, मुख्यमंत्री सुरक्षा के आरक्षी भीम सिंह, भारतीय सेना से श्रीकांत सिंह, सहायक अध्यापक दिलीप कुमार मौर्य, तथा कंपोजिट विद्यालय रामपुर टेपरा की प्रधानाध्यापिका संतोष कौशल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर अवसरों, जीवन कौशल, अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण और सकारात्मक सोच के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “कैरियर हब” रहा, जहाँ पोस्टर, मॉडलों और पुस्तकों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी प्रदर्शित की गई। इस गतिविधि में विद्यार्थियों की उत्साही भागीदारी देखने योग्य रही।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार श्रीवास्तव, शिक्षक समर प्रताप सिंह (अध्यक्ष, राजकीय शिक्षक संघ), श्रीकांत वर्मा, तथा विद्यालय स्टाफ—अतुल सिंह, बृजेश तिवारी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई l
अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसकी निरंतरता की अपेक्षा व्यक्त की। यह करियर मेला विद्यार्थियों में नए सपनों, नए लक्ष्यों और उज्ज्वल भविष्य की सोच विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ।
Employment की और खबरें
📰
बेरोजगारों को मिलेगा स्वरोजगार का सहारा निःशुल्क दी जाएगी दोनों पत्तल...
3 weeks ago
एलबीएस डिग्री कालेज के 40 छात्रों का कैम्पस सेलेक्शन
2 months ago
1077 में से 572 युवाओं को मिली नौकरी 17 कंपनियों ने किया प्रतिभाग
2 months ago