Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

रोजगार मेले में आए 1036 अभ्यर्थियों में से 432 को प्रभारी मंत्री ने दिया ऑफर लेटर

गोण्डा 21 मार्च, 2026 -  नव निर्माण  के नौ वर्ष के उपलक्ष्य पर जिला पंचायत सभागार गोंडा में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय रोजगार मेला प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान मुख्य अतिथि  के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कुल उपस्थित प्रतिभागी 1036 में से 432 लोगों को शॉर्टलिस्ट किया गया माननीय मंत्री द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए गए। 

 इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, माननीय विधायक गण विधान परिषद सदस्य ,महामंत्री भारतीय जनता पार्टी, जिलाधिकारी महोदया, अपर जिलाधिकारी ,जिला विकास अधिकारी, सहायक निदेशक सेवायोजन, जिला सेवायोजन अधिकारी,  आई.टी.आई. के प्रधानाचार्य, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, व्यापार मंडल के सदस्य  तथा सेवायोजन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। उद्योग विभाग एवं कौशल विकास मिशन की योजनाओं का स्टॉल लगाया गया । मंच का संचालन विजय कुमार द्वारा किया गया।