गोण्डा। जिले में संचालित केजीएन पब्लिक स्कूल में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां छात्रा से छेड़खानी और लव जिहाद का आरोप लगा है।इस मामले में मौलवियों द्वारा बच्चों के 'ब्रेनवॉश' की कोशिश करने का आरोप है।
आरोप है कि परवेज खान छात्रा को अश्लील मैसेज भेजता था और विरोध करने पर भाई को पीटकर भगा दिया। बगैर मान्यता के संचालित केजीएन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक वारिस खां पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। साक्ष्य छिपाकर एडमिशन लेने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। परवेज खान, सलाहुद्दीन हाफिज, इसराइल, ज़कीरे, साजिद, अरशद,इबरान एवं एक अज्ञात समेत 9 लोगों के विरुद्ध इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
जांच कौड़िया पुलिस कर रही है। एएसपी का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा चार अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताक्ष की जा रही है।