Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

बच्चे समेत ऊंचे टावर पर महिला के चढ़ने से हड़कंप प्रशासन करता रहा उतरने की अपील

गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में तरबगंज थाना क्षेत्र के तिवारी बाजार की रहने वाली एक महिला अपने 6 वर्षीय मासूम बच्चे को साथ लेकर रघुकुल विद्यापीठ परिसर में स्थित करीब 85 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि यह परिसर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का है। महिला करीब 50 फीट की ऊंचाई पर चढकर अपने बच्चे के साथ बैठ गई, जिससे पूरे परिसर और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। 

​जैसे ही इसकी खबर प्रशासन को मिली उनके हाथ-पांव फूल गए। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, सीओ आनंद राय और नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी पहुंच गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा महिला से लगातार नीचे उतरने की अपील की जाने लगीं। जब महिला नीचे आने को तैयार नहीं हुई, तो सीओ सिटी आनंद राय ने सूझबूझ दिखाते हुए माइक से अपना मोबाइल नंबर बोला। टावर पर बैठी महिला ने उस नंबर पर फोन करके सीओ को अपनी आपबीती सुनाई।

FB_IMG_1780296030037.jpg 316.53 KB
महिला ने राम इकबाल नाम के एक व्यक्ति पर खुद को बुरी तरह प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस दौरान घटना स्थल पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है और पुलिस-प्रशासनिक टीमें लगातार महिला और उसके मासूम बच्चे को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।