गोण्डा। दाने दाने को मोहताज हुई महिला ने रेलवे टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। इससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
मामला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का है। एक महिला 3 बच्चों संग रेलवे टावर पर चढ़ गई और हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। टावर से महिला कूदने की धमकी देना शुरू कर दिया, मामले की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ पुलिस समझाने बुझाने में जुट गई। महिला राम इकबाल नामक व्यक्ति से खर्चे की मांग कर रही है। 9 साल से राम इकबाल से बातचीत होने का दावा कर रही है। महिला का आरोप- है कि पति ने पहले ही उसे छोड़ दिया है और अब राम इकबाल भी खर्चा नहीं दे रहा है।