बालपुर गोण्डा। अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे जिला खनन अधिकारी की जान बाल-बाल बची। दबंगों ने न सिर्फ प्रशासन को खुली चुनौती दी बल्कि अधिकारी की जान को भी खतरे में डाल दिया। शुक्रवार तड़के करीब 2 बजे कर्नलगंज क्षेत्र में जिला खनन अधिकारी डॉ. अभय रंजन अवैध खनन की जेसीबी को रोकने के लिए करीब 2 किलोमीटर तक चलती मशीन के गेट पर लटके रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गुरुवार रात करीब 12 बजे डॉ. अभय रंजन को सूचना मिली कि करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव में जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से करीब दो बीघा जमीन की मिट्टी अवैध रूप से निकाली जा रही है। सूचना पर पहुंची टीम ने मौके से जेसीबी और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर बालपुर पुलिस चौकी पर खड़ा कर दिया।
आरोप है कि चौकी पर खड़ी जेसीबी का चालक मौका पाकर मशीन लेकर भाग निकला। इसे रोकने के लिए डॉ. अभय रंजन तुरंत चलती जेसीबी के गेट पर चढ़ गए और करीब 2 किलोमीटर तक लटके रहे। बालपुर में लोगों की भीड़ जमा होने पर चालक जेसीबी छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद जेसीबी को कर्नलगंज कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इस बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक भी वाहन लेकर फरार हो गया।
जिला खनन अधिकारी डॉ. अभय रंजन ने शुक्रवार शाम पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को पत्र भेजकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि करीब दो बीघा जमीन पर हुए अवैध खनन की भी जांच कराई जा रही है।
कर्नलगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि जेसीबी को कब्जे में ले लिया गया है। खनन विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
इस घटना से साफ है कि अवैध खनन माफिया में कानून और प्रशासन का कोई भय नहीं बचा है। दिनदहाड़े और रात में भी खुलेआम खनन हो रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस मामले में शामिल सभी दबंगों पर रासुका के तहत कार्रवाई हो।
क्षेत्र में खनन माफियाओं का आतंक खनन अधिकारी दो किलोमीटर तक चलती जेसीबी पर रहे लटके मुश्किल से बची जान
Events की और खबरें
तेज बारिश में मसकनवा गौरा चौकी मार्ग पर बड़ा पेड़ गिरने से आवागमन बाधि...
2 weeks ago
करनैलगंज कटरा घाट पर सरयू नदी में नहाने गए वृद्ध संदिग्धावस्था में लाप...
1 month ago
दाने दाने को मोहताज महिला ने तीन बच्चों संग टावर पर चढ़कर किया हाई वोल...
1 month ago