
गोण्डा। जिले में लगातार 3 दिनों से हो रही तेज बारिश के चलते मसकनवा–गौराचौकी मार्ग पर तेजपुर पटेल निवास के निकट सिरसा का एक बड़ा पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा उस समय सड़क से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था। यदि उस समय आवागमन हो रहा होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ के नीचे खड़ी परमानंद गुप्ता की टाटा मैजिक पिकअप गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
पेड़ गिरते ही मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया जिससे छोटे-बड़े सभी वाहनों का आवागमन ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को दी और पेड़ हटाकर यातायात शीघ्र बहाल करने की मांग किया। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में कई पुराने और जर्जर पेड़ों के गिरने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से ऐसे पेड़ों की पहचान कर समय रहते आवश्यक कार्रवाई करने की मांग किया जिससे भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
तेज बारिश में मसकनवा गौरा चौकी मार्ग पर बड़ा पेड़ गिरने से आवागमन बाधित
Events की और खबरें
क्षेत्र में खनन माफियाओं का आतंक खनन अधिकारी दो किलोमीटर तक चलती जेसीब...
3 सप्ताह पहले
करनैलगंज कटरा घाट पर सरयू नदी में नहाने गए वृद्ध संदिग्धावस्था में लाप...
एक महीने पहले
दाने दाने को मोहताज महिला ने तीन बच्चों संग टावर पर चढ़कर किया हाई वोल...
एक महीने पहले