Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

स्नातक तृतीय व पंचम सेमेस्टर एवं स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा सकुशल सम्पन्न

  गोंडा। डा० राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से सम्बद्ध स्थानीय श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, गोण्डा में स्नातक तृतीय व पंचम सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा दो पालियों में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रविन्द्र कुमार के कुशल निर्देशन में सकुशल संपन्न हुई। प्रथम पाली की परीक्षा का समय दोपहर 11.30 से 1.30 तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा का समय सायं 2.30 से 4.30 तक का है। परीक्षार्थियों का महाविद्यालय में प्रवेश परीक्षा समय के आधे घण्टे पहले मुख्य गेट पर सघन तलाशी के बाद हुआ। ज्ञातव्य हो कि छात्र एवं छात्राओं का प्रवेश द्वार अलग रखा गया है।गेट तलाशी एवं आंतरिक उड़ाका दल प्रोफेसर जितेंद्र सिंह के निर्देशन में संचालित है जिसमें सहयोगी के रूप में डॉ. ओम प्रकाश यादव, डॉ. रवि प्रकाश ओझा, डॉ . दलीप कुमार सिंह,डॉ. दिलीप शुक्ल, डॉ मनोज मिश्र,डॉ अरुण प्रताप सिंह आदि हैं। प्रथम पाली की परीक्षा कक्ष संख्या 2,3,4,5,6,7,8 एवं 9 में संपन्न हुई जिसमें बी.एस-सी.तृतीय सेमेस्टर ,एम.ए. तृतीय सेमेस्टर हिन्दी , अंग्रेजी, मध्य कालीन एवं आधुनिक इतिहास, राजनीति शास्त्र,समाज, शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, अर्थ शास्त्र, भूगोल, मनोविज्ञान एवं सैन्य विज्ञान के कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 549 रही जिसमें 542 परीक्षार्थी शामिल हुए तथा 7 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा कक्ष संख्या 2,3,4,5,6 एवं 7 में संपन्न हुई जिसमें बी.एस-सी.पंचम सेमेस्टर भौतिकी ,बी.काम.पंचम सेमेस्टर वाणिज्य , तथा बी.बी.ए.पंचम सेमेस्टर के कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 364 रही जिसमें 362 शामिल हुए तथा 02अनुपस्थित रहे। उक्त परीक्षा के सफल संचालन हेतु सहायक केन्द्राध्यक्षों की नियुक्ति की गई है एवं उनके कार्य आवंटित है। प्रोफेसर विनोद प्रताप सिंह -परिप्रेक्षण ड्यूटी/सामान्य प्रशासन/UFM, प्रोफेसर अमन चन्द्रा -महिला गेट एवं प्रभारी आन्तरिक उड़ाका दल, प्रोफेसर राजीव कुमार अग्रवाल - प्रश्न पत्र पैकेट खोलना, वितरण एवं स्टेटमेंट, प्रोफेसर जितेंद्र सिंह - मुख्य गेट/आन्तरिक उड़ाका दल, प्रोफेसर वी.सी-एच.एन.के.श्रीनिवासा राव- प्रश्न पत्र पैकेट खोलना, वितरण एवं स्टेटमेंट, डॉ. ओम प्रकाश यादव - मुख्य गेट/ सीलिंग पैकिंग, श्री अच्युत शुक्ल - परिप्रेक्षण ड्यूटी, डॉ. रवि प्रकाश ओझा - सीट प्लान/आन्तरिक उड़ाका दल/मुख्य गेट, डॉ.दलीप कुमार सिंह - सीट प्लान/आन्तरिक उड़ाका दल/मुख्य गेट, डॉ.दिलीप शुक्ल - आन्तरिक उड़ाका दल/मुख्य गेट, डॉ.ममता शुक्ला- महिला गेट/ कार्यालय सीलिंग पैकिंग तथा डॉ.अरुण प्रताप सिंह को मुख्य गेट/ आन्तरिक उड़ाका दल की जिम्मेदारी आवंटित किया गया है।