गोंडा। गत 16 अक्टूबर को पल्लवी शुक्ला ने अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाया था। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। 17 अक्टूबर को 50 हजार के निजी मुचलके पर उसे जमानत मिली थी।
जमानत पर बाहर आते ही उसने फिर से एक वीडियो बनाकर सपा प्रमुख को अपशब्द कहे और गोंडा आने पर जान से मारने की धमकी दिया। वीडियो में उसने यह भी कहा कि वह पुलिस से नहीं डरती और अब वह भाजपा विधायक बावन सिंह को सपोर्ट कर रही है।
सपा कार्यकर्ता दुर्गेश कुमार की शिकायत पर कौड़िया थाने में शनिवार शाम करीब 5:40 बजे भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 351(3) और 356(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। दुर्गेश का आरोप है कि युवती ने यादव समाज के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया और अखिलेश यादव को धमकी दी है।
कौड़िया थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले भी पल्लवी पर चंद्रशेखर को जूते-चप्पल से मारने की धमकी और गाली देने के आरोप में एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
पल्लवी शुक्ला ने अखिलेश यादव को फिर से दी गाली जमानत पर छूटते ही 5 वीं बार दर्ज हुई एफआईआर
FIR की और खबरें
जर्जर पुल से दुर्गा मूर्ति विसर्जन का हठ नायब तहसीलदार से अभद्रता 10 प...
2 days ago
लल्ला भैया के बेटे पर ताबड़तोड़ दो मुकदमें दर्ज किए जाने से करनैलगंज क...
5 days ago
मौजूदा एवं पूर्व विधायक समर्थकों में भिड़ंत में 40 से 50 अज्ञात लोगों...
5 days ago📰