Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

पल्लवी शुक्ला ने अखिलेश यादव को फिर से दी गाली जमानत पर छूटते ही 5 वीं बार दर्ज हुई एफआईआर



गोंडा। गत 16 अक्टूबर को पल्लवी शुक्ला ने अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाया था। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। 17 अक्टूबर को 50 हजार के निजी मुचलके पर उसे जमानत मिली थी।

जमानत पर बाहर आते ही उसने फिर से एक वीडियो बनाकर सपा प्रमुख को अपशब्द कहे और गोंडा आने पर जान से मारने की धमकी दिया। वीडियो में उसने यह भी कहा कि वह पुलिस से नहीं डरती और अब वह भाजपा विधायक बावन सिंह को सपोर्ट कर रही है।

सपा कार्यकर्ता दुर्गेश कुमार की शिकायत पर कौड़िया थाने में शनिवार शाम करीब 5:40 बजे भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 351(3) और 356(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। दुर्गेश का आरोप है कि युवती ने यादव समाज के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया और अखिलेश यादव को धमकी दी है।

कौड़िया थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले भी पल्लवी पर चंद्रशेखर को जूते-चप्पल से मारने की धमकी और गाली देने के आरोप में एफआईआर  दर्ज हो चुकी है।