लखनऊ। लखनऊ में सोमवार दोपहर एक दो मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। इनमें ज्यादा स्टूडेंट्स हैं। करीब 5 और बच्चों के फंसे होने की सूचना है। इससे सरकारी मशीनरी में हड़कंप मच गया।
दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। एक बच्चे ने पहले फ्लोर से कूद कर जान बचाई। लेकिन वह नीचे ग्रिल पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर हैं। एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म आग बुझाने में लगी है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ भी पहुंची है। फायरकर्मियों ने बिल्डिंग की पीछे की दीवार को तोड़ा है, जिसके जरिए शवों को बाहर निकाला जा रहा है। एम्बुलेंस कम पड़ गई हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद मौके पर पहुंचे हैं। सीएम योगी अलीगढ़ का दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ लौट रहे हैं।
जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह अलीगंज इलाके में है। बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक है। दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और हेड हॉपर स्टूडियो है, जिसमें 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता है।
दो मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लगने से हड़कंप 14 लोगों की मौत
Fire की और खबरें
📰
भीषण अग्निकांड में 15 की मौत से कोहराम चहुंओर मची चीख पुकार 4 गिरफ्तार...
4 दिन पहले📰
मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत डेढ़ दर्जन...
3 सप्ताह पहले📰
त्रिवेंद्रम दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में रतलाम स्टेशन के पास लगी भीषण...
एक महीने पहले