लखनऊ/गोंडा। लखनऊ में आयोजित PVC शहीद कैप्टन मनोज कुमार पांडेय लखनऊ जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 में अदिति पांडेय एवं अक्षिता पांडेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी आयु एवं वर्ग की क्वाड रोलर स्केटिंग स्पर्धाओं में दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता का आयोजन 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को द संस्कृत स्कूल, लखनऊ में Lucknow Roller Sports Association (LRSA) द्वारा किया गया। LRSA, Uttar Pradesh Roller Sports Association (UPRSA) तथा Roller Skating Federation of India से संबद्ध है।
अक्षिता पांडेय ने Sketors Hub, Lucknow का प्रतिनिधित्व करते हुए 6–8 वर्ष आयु वर्ग में Speed Quad – Rink 2 स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
वहीं अदिति पांडेय ने 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग में 500 मीटर रिंक एवं 1000 मीटर रोड रेस में क्वाड रोलर स्केटिंग श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। दोनों बहनों की इस उपलब्धि से परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
दोनों खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता में उनके प्रशिक्षक अनुपेंद्र सिंह, Sketors Hub, Lucknow की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परिवार की ओर से अनुपेंद्र सिंह को विशेष बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और उनके अथक परिश्रम, नियमित प्रशिक्षण, अनुशासन एवं खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की गई।
परिवार का कहना है कि बच्चों की प्रतिभा को सही दिशा देने, उन्हें लगातार अभ्यास के लिए प्रेरित करने और प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में कोच अनुपेंद्र सिंह के समर्पण और मेहनत का महत्वपूर्ण योगदान है। दोनों बहनों की यह उपलब्धि उनके प्रशिक्षण और मेहनत के सफल परिणाम के रूप में देखी जा रही है।
अदिति एवं अक्षिता पांडेय हाईकोर्ट लखनऊ के अधिवक्ता विश्व दीप पांडेय की पुत्रियां तथा वीर भद्र पांडेय की पौत्रियां हैं। उनका पैतृक संबंध नारायणपुर मांझा, पोतेदार पुरवा, कर्नलगंज, जनपद गोंडा से है।
परिवारजनों ने दोनों बाल खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच अनुपेंद्र सिंह को भी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिवार ने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी आने वाले समय में जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगी।
“क्वाड रोलर स्केटिंग में स्वर्णिम सफलता—अदिति एवं अक्षिता पांडेय ने जीते दो-दो स्वर्ण पदक। सफलता के पीछे कोच अनुपेंद्र सिंह के अथक परिश्रम एवं मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका।”