गोंडा। साहस एवं तत्परता से सरयू नहर में डूब रहे युवक की जान बचाने वाले धानेपुर थाना के हेड कांस्टेबल पवन यादव को आज पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आज हेड कांस्टेबल पवन यादव को उनके साहसिक कार्य के लिए "मुजेहना सहायता समूह" द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर इंस्पेक्टर अरविंद यादव ने भी अपने सिपाही को मिठाई खिलाकर शाबाशी दी। सहायता समूह के अध्यक्ष जावेद अंसारी ने कहा कि ऐसे बहादुर पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाना चाहिए। इससे विभाग में प्रेरणादायक संदेश जाता है और समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि मजबूत होती है।
साहसिक तत्परता की मिसाल बने धानेपुर थाने के हेड कांस्टेबल पवन यादव को एसपी ने किया सम्मानित
Good Work की और खबरें
लखनऊ मार्ग पर विशेष अभियान चलाकर 37 निराश्रित गोवंशों को कराया गया संर...
2 months ago
किडनी रोग से जूझती महिला को डीएम ने आयुष्मान कार्ड बनवाकर दिया सहारा ह...
2 months ago📰
विकसित होगा गोंडा स्थित अष्टावक्र ऋषि आश्रम रामघाट रामायण कालीन विरासत...
3 months ago