सीएचसी करनैलगंज पर 8 जनवरी को आयोजित होगा निःशुल्क स्क्रीनिंग व नेत्र चिकित्सा शिविर
करनैलगंज गोंडा। जिला अंधता निवारण समिति गोंडा के तत्वाधान में दिनांक 8 जनवरी दिन बुधवार को निशुल्क स्क्रीनिंग नेत्र शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पर आयोजित होने जा रहा है। इसमें नेत्र संबंधी बीमारियों की जांच व इलाज किया जाएगा। जैसे नाखूना, नासूर, ट्रेकोमा व अन्य गंभीर बीमारियों की जांच व इलाज तथा ऑपरेशन योग पाए गए मोतियाबिंद मरीजों का निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण विधि द्वारा ऑपरेशन किया जाएगा।
ऑपरेशन योग्य पाए गए मरीजों को अयोध्या नेत्र चिकित्सालय के निजी वाहन से उन्हें लैंस प्रत्यारोपण आपरेशन हेतु अयोध्या भेजा जाएगा । उसके बाद पुनः अयोध्या नेत्र चिकित्सालय के निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वापस आ जाएंगे, सभी मरीजों से अपील है कि अपना आधार कार्ड लेकर के दिन मंगलवार को जांच कराए एवं बुधवार को ऑपरेशन हेतु भेजने की व्यवस्था की जाएगी । नेत्र शिविर अनरवत प्रत्येक बुधवार को जारी रहेगा ।
Health की और खबरें
📰
जिले के सभी सीएचसी अधीक्षकों को भेजा गया चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने...
2 weeks ago📰
गोंडा में 12 अक्टूबर से होगा होमगार्ड भर्ती के 826 अभ्यर्थियों का स्वा...
2 weeks ago
एंबुलेंस ने पूरी तत्परता से पेट दर्द के मरीज को पहुंचाया अस्पताल
3 weeks ago📰