बहराइच। जिले में 108 एंबुलेंस सेवा ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और जिम्मेदारी का परिचय दिया। 28 वर्षीय महिला को तेज बुखार की शिकायत के कारण सीएचसी चिरैयाटांड़ से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया।
मामले की सूचना 108 कॉल सेंटर द्वारा एंबुलेंस संख्या UP32FG0563 को प्राप्त होते ही एंबुलेंस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची। तैनात स्टाफ ने मरीज को सुरक्षित रूप से एंबुलेंस में शिफ्ट किया और रास्ते में लगातार मरीज के आवश्यक वाइटल पैरामीटर (ब्लड प्रेशर, पल्स, ऑक्सीजन लेवल आदि) की निगरानी की।
साथ ही ERCP के माध्यम से डॉक्टर रस्तोगी से सलाह लेकर आवश्यक उपचारात्मक कदम उठाए गए, जिससे मरीज की स्थिति नियंत्रण में बनी रही। तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए टीम ने महिला को सुरक्षित एवं समय से मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया।
108 एंबुलेंस सेवा की यह सराहनीय कार्यशैली एक बार फिर साबित करती है कि आपातकालीन परिस्थितियों में यह सेवा आमजन के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है।
तेज बुखार पीड़ित महिला को एम्बुलेंस ने तत्काल पहुंचाया मेडिकल कालेज
Health की और खबरें
प्रभारी मंत्री ने मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य मेले का किया अवलोकन
2 months ago📰
समेकित जनकल्याण एवं जागरूकता के तहत स्वास्थ्य शिविर एवं मेले का आयोजन
2 months ago
10 सालों से हलधरमऊ सीएचसी अधीक्षक एक ही स्थान पर जमें सरकारी योजनाओं म...
2 months ago