बहराइच। जिले के पयागपुर विकास क्षेत्र के ग्राम खड़पुरवा में एक मास कैजुअल्टी इमरजेंसी की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस सेवा तुरंत सक्रिय हो गई। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस UP32FG0585 मौके पर पहुंची और घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता प्रदान की।
घटना में कुलदीप, गिरधारी लाल, लक्ष्मी और छमा सहित कुल 4 लोग घायल हुए थे। मौके पर मौजूद ईएमटी अरुण प्रताप कश्यप ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया, जबकि पायलट पंकज कुमार ने तेजी और सावधानी के साथ एम्बुलेंस चलाकर सभी मरीजों को सुरक्षित सीएचसी पयागपुर पहुंचाया।
108 एम्बुलेंस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की बदौलत सभी मरीजों को समय पर इलाज मिल सका। स्थानीय लोगों ने भी 108 एम्बुलेंस सेवा और पूरी टीम के कार्य की सराहना की।
एम्बुलेंस की सतर्कता से दुर्घटना में 4 घायलों को समय पर मिला इलाज
Health की और खबरें
प्रभारी मंत्री ने मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य मेले का किया अवलोकन
1 week ago📰
समेकित जनकल्याण एवं जागरूकता के तहत स्वास्थ्य शिविर एवं मेले का आयोजन
1 week ago
10 सालों से हलधरमऊ सीएचसी अधीक्षक एक ही स्थान पर जमें सरकारी योजनाओं म...
2 weeks ago