140 मरीजों की जांच में पाए गए 29 मोतियाबिन्द मरीजों को भेजा गया अयोध्या
कर्नलगंज गोंडा। जिला अंधता निवारण समिति के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज एक निशुल्क स्क्रीनिंग नेत्र शिविर का आयोजन हुआ। इसमें कुल 140 मरीजो के जांच में 29 मरीज मोतियाबिंद के पाए गए। नेत्र संबंधी कई बीमारियों के मरीज का जांच इलाज व चश्मे की जांच की गई तथा ऑपरेशन योग्य पाए गए मोतियाबिंद मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण विधि द्वारा ऑपरेशन हेतु अयोध्या नेत्र चिकित्सालय के निजी वाहन से भेजा गया।
ऑपरेशन योग्य पाए गए मरीज अजीज, जावित्री, लक्ष्मी चंद्र मौर्य, भगवानदीन, श्यामलाल, रामदेव, रामनारायण, रामवती ,सुमित्रा, देवी, अकबाल बहादुर ,गिरधारी लाल, राम लखन, सविता देवी, बृजबाला, सावित्री, देवी ,सीता देवी, भगवान दीन पिता का नाम चुन्नीलाल, राजकुमार, जगराम, सीता पति, सोनापति, जामवंती एवं राम जी, आज मरीज को भेजा गया पूरी जानकारी डॉक्टर एके गोस्वामी ने परीक्षण अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक बुधवार को निशुल्क नेट सवेरे स्क्रीनिंग कार्यक्रम अनिरुद्ध जारी रहेगा जनमानस से अपील किया कि अपने-अपने क्षेत्र में यदि कोई मोतियाबिंद पाया जाता है उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज को आधार कार्ड लेकर के जरूर भेजें।
Health की और खबरें
प्रभारी मंत्री ने मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य मेले का किया अवलोकन
1 week ago📰
समेकित जनकल्याण एवं जागरूकता के तहत स्वास्थ्य शिविर एवं मेले का आयोजन
1 week ago
10 सालों से हलधरमऊ सीएचसी अधीक्षक एक ही स्थान पर जमें सरकारी योजनाओं म...
2 weeks ago