Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

नहवा परसौरा पीएचसी की दस साल पहले ढही चारदीवारी का नहीं हुआ निर्माण

बालपुर गोंडा। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नहवा परसौरा की उत्तरी दिशा की चारदीवारी दस साल पहले ढह गई। बड़ी झाड़ियां से घिरे इस पीएचसी परिसर में जहरीले सांप खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं। यहां के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बने सरकारी आवास जर्जर होकर खस्ताहाल हो चुके हैं। यहां बनी पानी की टंकी निर्माण के समय से ही कभी नहीं चली। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलधरमऊ क्षेत्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नहवा परसौरा की चारदीवारी पिछले दस सालों से ढही पड़ी है। यहां पर डॉक्टर उदेश कुमार,फार्मासिस्ट के पद पर मनोज कुमार श्रीवास्तव, स्टाफ नर्स सन्तोष कुमार, एएनएम शिवांशी देवी, सीएचओ पुष्पा देवी व स्वीपर अजीत कुमार कार्यरत हैं। सोमवार को 11 बजे स्टाफ नर्स सन्तोष कुमार, सीएचओ पुष्पा देवी एवं स्वीपर अजीत कुमार उपस्थित मिले। बताया गया कि सीएचसी हलधरमऊ के डॉक्टर अनुज के अवकाश पर होने के चलते यहां के डॉक्टर वहां कार्य करने गये हैं। फार्मासिस्ट जिले पर दवा लेने गए हुए हैं। 

डाक्टर व फार्मासिस्ट समेत स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बने आवास देखरेख मरम्मत के अभाव में अत्यधिक जर्जर होकर खस्ताहाल हो चुके हैं। पीएचसी भवन निर्माण के समय बनी पानी टंकीैं खराब हालत में है।

20260608_122414.jpg 720.89 KB
यहां की सफाई व्यवस्था में सुधार साफ दिखाई पड़ा। नए डॉक्टर क  कार्यकाल यहां पीएचसी भवन के सामने फूल पौधे लगे नजर आए। साल भर पहले इस पीएचसी पर लगाया गया कंप्यूटर धूल फांक रहा है। इंटरनेट कनेक्शन के अभाव में इसका संचालन नहीं कराया जा सका है।