गोण्डा, दिनांक 13 जून 2026*।
जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत दिनांक 14 जून, 2026 से 16 जून, 2026 तक स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, सभागार परिसर, निकट सर्किट हाउस, गोण्डा में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है।
इस स्वास्थ्य मेले में विभिन्न चिकित्सा विधाओं के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आम जनमानस का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। शिविर में सामान्य चिकित्सा, अस्थि रोग, नेत्र रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, त्वचा रोग सहित अन्य विभिन्न रोगों से संबंधित परामर्श एवं जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
स्वास्थ्य मेले के दौरान रोगियों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न योजनाओं, रोगों की रोकथाम, स्वच्छता, पोषण, टीकाकरण तथा स्वस्थ जीवनशैली के विषय में विशेषज्ञों द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
आयोजन समिति द्वारा जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य मेले में पहुंचकर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यह स्वास्थ्य मेला जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने एवं लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
समेकित जनकल्याण एवं जागरूकता के तहत स्वास्थ्य शिविर एवं मेले का आयोजन
Health की और खबरें
प्रभारी मंत्री ने मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य मेले का किया अवलोकन
2 months ago
10 सालों से हलधरमऊ सीएचसी अधीक्षक एक ही स्थान पर जमें सरकारी योजनाओं म...
2 months ago
नहवा परसौरा पीएचसी की दस साल पहले ढही चारदीवारी का नहीं हुआ निर्माण
2 months ago