गोण्डा 30 जुलाई,2026*।
जनपद के तहसील तरबगंज अंतर्गत ग्राम सनौली मोहम्मदपुर में मगरमच्छ के हमले में हुई दुखद घटना के उपरांत जिला प्रशासन ने त्वरित संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए मृतक भानू के परिजनों को 24 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार मृतक की पत्नी श्रीमती किरन को राज्य आपदा मोचक निधि के अंतर्गत 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।
माननीय विधायक तरबगंज प्रेम नरायन पाण्डेय एवं उपजिलाधिकारी तरबगंज प्रदीप कुमार सिंह स्वयं पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और किरन को 5 लाख रुपये का चेक सौंपते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया तथा आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में शासन एवं जिला प्रशासन उनके साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है।
जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देशों के अनुपालन में प्रशासन द्वारा सभी औपचारिकताएं प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर सहायता राशि स्वीकृत कर पीड़ित परिवार तक पहुंचाई गई।
इस अवसर पर अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि नदी, तालाब एवं जलाशयों के आसपास मगरमच्छ अथवा अन्य जंगली जीवों की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन को सूचना दें। साथ ही लोगों से जलाशयों के समीप अनावश्यक रूप से जाने से बचने तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आपदा अथवा वन्यजीव हमलों जैसी घटनाओं में प्रभावित परिवारों को शासन की निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप शीघ्र राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
डीएम के निर्देश पर 24 घंटे में मृतक के परिजनों को मिली 5 लाख की आर्थिक सहायता
Help की और खबरें
डीएम के निर्देश पर दो बहनों के डूबकर मौत मामले में परिजनों को 8 लाख की...
1 month ago📰
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में वृद्ध की तबियत बिगड़ने पर प्रशासन ने तत्काल...
2 months ago
डीएम ने अनाथ बालक को प्रदान की 10 लाख की आर्थिक सहायता
3 months ago