कर्नलगंज गोंडा। नगर पालिका परिषद कर्नलगंज के लिए गर्व का क्षण है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ समाजसेवी शमीम अहमद उर्फ अच्छन को लोक भवन से व्यक्तिगत पत्र भेजकर उनकी निस्वार्थ जनसेवा की सराहना की है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि लोकतांत्रिक समाज की शक्ति उसके निस्वार्थ समाजसेवियों से बढ़ती है। आप जैसे कार्यकर्ता ही सरकार और अंतिम व्यक्ति के बीच महत्वपूर्ण सेतु हैं। 2017 के बाद प्रदेश में कानून का राज स्थापित कर डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री का पत्र मिलने के बाद नगर पालिका परिषद कर्नलगंज के सभासद साजिद सिद्दीकी ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा -"यह हमारे करनैलगंज के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। हमारे नेता शमीम अहमद उर्फ अच्छन हमेशा से 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत पर चलते आए हैं। समाज का कोई भी वर्ग हो, अमीर हो या गरीब, जब भी किसी को जरूरत होती है, वे सबसे आगे खड़े मिलते हैं। सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में उनका योगदान अतुलनीय है।"
साजिद सिद्दीकी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार, जिन्होंने एक जमीनी नेता के संघर्ष और सेवा भाव को यह सम्मान दिया। यह पत्र केवल संदेश नहीं, बल्कि हमारे नेता की ईमानदारी और कर्मठता का प्रमाण है। पत्र मिलने की सूचना से समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है।
सीएम योगी ने पूर्व चेयरमैन शमीम अच्छन को लिखा सराहना पत्र समर्थकों में प्रसन्नता
Honour की और खबरें
📰
पुरस्कार पाकर खिले कुम्हारों के चेहरे 3 उत्कृष्ट शिल्पियों को मिला सम्...
4 days ago
सीएम के सजीव प्रसारण कार्यक्रम में ग्राम प्रहरी चौकीदारों को किया गया...
1 week ago
मिशन शक्ति के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं छात्राओं को डीएम एव...
1 week ago